
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | इन दिनों में धान की कटाई के बाद पराली जलाने से दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि किसान फसल के बचे अवशेष को जला देते हैं, जिसमें वह आग लगाकर उसे खत्म कर देना चाहते हैं। जिससे भारी मात्रा में प्रदूषण को नुकसान पहुंचता है, जिसके कारण वातावरण में छा जाता है। जिसमें राजधानी दिल्ली में के वातावरण सबसे ज्यादा प्रभावित होता है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर रोक लगा दी है। सरकार में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अगर कोई भी पराली जलाता हुआ पकड़ा जाए तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा जो कि एक तरह से किसानों के लिए बड़ी चुनौती है लेकिन इसके बावजूद भी पराली जलाने के मामलों में कोई खास कमी नहीं आ रही है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको पराली से कमाई करने के कुछ आसान सा तरीका बताते हैं, जिससे वातावरण को भी नुकसान नहीं होगा और इससे कमाई भी होगी।
यह भी पढ़ें – MP Tourism : आज से खुला सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, सैर करने पहुंचे पर्यटक, मढ़ई में इस तरह हुआ स्वागत
गांठ से होता है बिजली उत्पादन
इन दिनों सभी जगह धान की कटाई शुरू हो चुकी है। कई राज्यों में किसान धान की कटाई कंबाइन मशीन से करते हैं जिससे धान की पराली की बेलर के जरिए गांठ बनाई जाती है. बता दें कि इन गांठों की बाजार में अच्छी डिमांड होती है जिसके बदले मार्केट में आपको बहुत अच्छा दाम मिल सकता है। हरियाणा और पंजाब में कई कंपनी हैं, जो किसानों से गांठों को खरीदते हैं और इससे बिजली का उत्पादन करते हैं। तो इससे लोगों के घरों तक वातावरण बिना नुकसान पहुंचे बिजली मिलती है.
भूसा बनाकर बेचें
आप बेकार हो चुके धान के नीचली स्तर के पराली को थ्रेसर मशीन की मदद से भूसा बना सकते हैं जो कि आपके गाय, भैंस के खाने के काम आएगा। इसके अलावा बाजार में इन दिनों पराली का भूसा 600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिक रहा है। तो इस प्रकार आप पराली का भूसा बनाकर एक साथ दो लाभ उठा सकते हैं।
केंचुआ से तैयार करें जैविक खाद
व्यर्थ पराली से आप जैविक खाद भी तैयार कर सकते हैं। बता दें कि धान कटाई के बाद खेत में ही एक बड़ा-सा गड्ढा तैयार कर लें। जिसके बाद पराली को इसमें गलाने के लिए डाल दें और इसमें केंचुआ को डाल दें जो कि पराली को जल्द गलाने का कार्य करता है। जिसके बाद इस गड्ढे को ढक दें और इसके तैयार होने के बाद आप इसका खुद उपयोग कर सकते हैं जिससे आपको खाद बाजार से खरीदने की जरुरत नहीं होगी। इसके अलावा आप इसे बाजार में भी बेच सकते।
यह भी पढ़ें – भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के साथ एयरपोर्ट पर हुआ ये, देखें वीडियो
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

