ICAI ने CA 2025 फाउंडेशन, इंटर और फाइनल के नतीजे किए जारी, यहां जानें कैसे कर सकते हैं चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA मई 2025 परीक्षा के फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार जो कैंडिडेट्स पहली बार में 70% या उससे ज्यादा मार्क्स लेकर पास हुए हैं, उन्हें डिस्टिंक्शन सर्टिफिकेट मिलेगा।
CA 2025

ICAI ने तय समय से पहले रिजल्ट घोषित करके लाखों स्टूडेंट्स को चौंका दिया है। दरअसल फाउंडेशन का रिजल्ट जहां शाम 5 बजे आना था, वहीं इंटर और फाइनल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे आने की सूचना थी। लेकिन उससे पहले ही वेबसाइट पर नतीजे लाइव कर दिए गए हैं। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने मई 2025 में CA की परीक्षा दी थी, वे अब ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जानकारी दे दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा भरना जरूरी है। दरअसल इस बार फाउंडेशन परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई को हुई थी, जबकि इंटर और फाइनल की परीक्षाएं 16 मई से 24 मई तक चलीं।

70% स्कोर वालों को मिलेगा डिस्टिंक्शन सर्टिफिकेट

दरअसल इस बार ICAI ने डिस्टिंक्शन पाने के नियमों को और स्पष्ट किया है। बता दें कि जिन कैंडिडेट्स ने CA फाइनल एग्जाम पहली बार में पास किया है और उनका स्कोर 70% या उससे ज्यादा है, उन्हें डिस्टिंक्शन के साथ पास माना गया है। इस उपलब्धि का जिक्र उनके सर्टिफिकेट पर भी किया जाएगा। वहीं, पासिंग के लिए जरूरी है कि हर विषय में कम से कम 40% अंक हों और कुल स्कोर 50% से कम न हो। यह क्राइटेरिया इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा दोनों के लिए लागू है। इससे उम्मीदवारों को ये स्पष्ट मैसेज मिल रहा है कि केवल पास होना ही काफी नहीं, बल्कि हर विषय में अच्छा प्रदर्शन भी जरूरी है।

क्या आप आंसर शीट्स देखना चाहते हैं?

दरअसल जो छात्र अपनी आंसर शीट्स देखना चाहते हैं, वो रिजल्ट घोषित होने के 30 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रति पेपर ₹500 का शुल्क देना होगा। आंसर बुक्स की स्कैन कॉपी उम्मीदवार के रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजी जाएगी। सर्टिफाइड कॉपीज़ के लिए कोई ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा।

ICAI रिजल्ट ऐसे करें चेक:

icaiexam.icai.org पर जाएं।

‘Results’ टैब पर क्लिक करें।

CA फाउंडेशन/इंटर/फाइनल में से संबंधित परीक्षा को चुनें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा डालें।

स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन होगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews