Bribe News : 1 लाख की रिश्वत लेते धराया बिजली निगम का सीए, बिल सेटलमेंट के बदले मांगे थे पैसे

Bribe News : 1 लाख की रिश्वत लेते धराया बिजली निगम का सीए, बिल सेटलमेंट के बदले मांगे थे पैसे

Bribe News : हरियाणा के पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने बापौली सब डिविजन के सीए को फैक्टरी मालिक से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। सीए ने यह रिश्वत बिल निस्तारण करने की एवज में मांगी थी। आरोपी पहली बार रुपये ले रहा था या इससे पहले भी वह रुपये ले चुका था, इस संबंध में फिलहाल पूछताछ जारी है। वही आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बिल निस्तारण के एवज में मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पानीपत जिले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गांव बापौली में बिजली निगम के CA सतबीर सिंह को बिल सेटलमेंट करने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता सोनू छोक्कर ने बताया था कि उसकी बापौली क्षेत्र में एक फैक्ट्री है, जिसका पांच लाख रुपये बिल आया था, लेकिन उसका कहना है कि बिजली निगम ने गलत बिल भेजा। इसके लिए उसने बिजली निगम अधिकारियों से संपर्क किया।

टीम ने योजना बनाकर किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेंगे पेश

चुंकी ये लेखा-जोखा सीए सतबीर के पास था, ऐसे में उसने सोनू से बिल ठीक करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की और ना देने पर कनेक्शन कटवाने तक की धमकी देने लगा। इसके बाद सोनू ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। एसीबी ने पहले मामले की जांच की और बात सच होने पर एक योजना बनाई। टीम ने नोटों के सीरियल नंबर नोट कर पीड़ित को देकर सतबीर के पास भेजा। सतबीर ने जैसे ही रुपये पकड़े वैसे ही टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews