J&K के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर CBI का छापा, बोले- मैं किसान का बेटा घबराऊंगा नहीं

Satyapal Malik

CBI Raids Satyapal Malik’s House : जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर और अन्य 30 ठिकानों पर सीबीआई ने आज गुरुवार सुबह छापा मारा है खबर है कि सीबीआई का ये एक्शन हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर किया गया है , उधर छापे की कार्रवाई के बाद सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया X पर लिखा – मैं बीमार हूँ , अस्पताल में भर्ती हूँ, मैं किसान का बेटा हूँ घबराऊंगा नहीं।

किरू हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक्शन 

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में किरू हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के दौरान 2019 में 2200 करोड़ रुपये का सिविल काम के लिए ठेका हुआ था इसमें कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ था , इस समय सत्यपाल मलिक वहां के राज्यपाल थे , उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें इस प्रोजेक्ट की दो फाइलों को मंजूर करने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

मलिक के दिल्ली स्थित घर सहित 30 अन्य ठिकानों पर CBI के छापे 

सीबीआई हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी जुटा रही है , बताया जा रहा है कि सीबीआई ने आज गुरुवार को दिल्ली स्थित घर पर सुबह सुबह छापा मरा साथ ही मलिक के करीबियों के करीब 30 अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है, उधर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया X पर छापे के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

X पर मलिक ने लिखा – मैं किसान का बेटा, इन छापों से घबराऊंगा नहीं 

उन्होंने लिखा – पिछले 3-4 दिनों से मैं बीमार हूँ और अस्पताल में भर्ती हूं। जिसके बावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं। मेरे ड्राईवर, मेरे सहायक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है। मैं किसान का बेटा हूँ, इन छापों से घबराऊंगा नहीं,मैं किसानों के साथ हूँ।

https://twitter.com/SatyapalmalikG/status/1760528793934983288

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews