ओडिशा में हुए रेल हादसे की होगी CBI जांच

Odisha, rail Accident

TRAIN ACCIDENT NEWS : ओडिशा में हुए रेल हादसे की CBI जांच कराई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आगे की जांच के लिए मामले को सीबीआई को दिया जा रहा है रेल मंत्री ने बालासोर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। मंत्री वैष्णव सुबह एक्सीडेंट साइट का जायजा लेने पहुंचे थे, उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव की वजह से एक्सीडेंट हुआ। जिम्मेदारों की पहचान भी कर ली गई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”833059115″]

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम 7 बजे के करीब शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर 12841) , बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12864) और मालगाड़ी में टक्कर हुई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे को हटाने का काम जारी है। ट्रैक को ठीक किया जा रहा है। वही इस हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी वही करीबन 900 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews