CBSE Board 10th Result: जल्द जारी किए जा सकते हैं सीबीएसई सेकेंडरी बोर्ड के नतीजे, जानें कब और कहां देख सकेंगे परिणाम

CBSE Board 10th Result

CBSE Board 10th 2024 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा देशभर के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की कक्षा दसवीं के छात्रों की एनुअल एग्जाम 15 फरवरी से 13 मार्च तक ली गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद स्टूडेंट रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट कब जारी किया जाएगा इस संबंध में सीबीएसई बोर्ड की ओर से फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, लगातार कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई गई है कि सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट मई में घोषित हो सकता है।

कब आएगा CBSE Board 10th Result

जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी जा रही है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सीबीएसई 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सकता है। विद्यार्थियों की परीक्षा के नतीजे मई के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। जबकि पिछले साल दसवीं का रिजल्ट 12 मई को जारी किया गया था।

किया जाना है नीट का आयोजन

इस साल 5 मई को नीट यूजी 2024 का आयोजन होगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस परीक्षा के बाद सीबीएसई 12th और 10th के नतीजे जारी हो सकते हैं। फिलहाल तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि 6 मई से 11 मई के बीच नतीजे जारी हो सकते हैं। इस साल लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं जिनकी तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी अलग-अलग जगह लगाई जाती है। ऐसे में परीक्षा के परिणाम जल्दी जारी किए जा सकते हैं।

कहां देख सकेंगे रिजल्ट

जिन विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं के एग्जाम दी है वह अपने रिजल्ट से जुड़ी जानकारी cbse.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा का रिजल्ट भी छात्रों को इसी वेबसाइट पर देखने को मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews