CBSE ने घोषित किया 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 85 फीसदी से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण, ऐसे चेक करें परीक्षा परिणाम

स्टूडेंट्स सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, www.cbse.gov.in के साथ डिजिलॉकर www.digilocker.gov.in और उमंग ऐप web.umang.gov.in पर CBSE Class 12th रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
CBSE

CBSE

सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इन्तजार खत्म हो गया, CBSE ने परीक्षा कारिणाम जारी कर दिया है, इस साल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत कम है, उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 88.86 प्रतिशत छात्राएं और 82.13 प्रतिशत छात्र शामिल हैं।

18 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा 

बता दें इस वर्ष सीबीएसई में करीब 18 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे जो 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो आज पूरा हो गया। घोषित परीक्षा परिणाम में 17 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा स्कोर किया है वहीं 94 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं।

ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों तरह से देख सकते हैं रिजल्ट 

विद्यार्थी परीक्षा परिणाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से देख सकते हैं वे सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, www.cbse.gov.in के साथ डिजिलॉकर www.digilocker.gov.in और उमंग ऐप web.umang.gov.in पर CBSE Class 12th रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा SMS और IVRS पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा मौजूद है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • यहाँ CBSE Class 12th Result 2026 का लिंक नजर आएगा।
  • विद्यार्थी अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
  • इतना करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी और परीक्षा परिणाम दिख जायेगा।
  • अब विद्यार्थी इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews