सीडीओ ने की पत्रकार की पिटाई, फिर खिलाई मिठाई, IAS का ट्वीट- “पावरी हो रही है”

सीडीओ ने की पत्रकार की पिटाई, फिर खिलाई मिठाई, IAS का ट्वीट- “पावरी हो रही है”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में IAS अधिकारी सीडीओ के द्वारा पत्रकार की पहले निर्मम पिटाई और उसके बाद राजीनामा कर मिठाई खिलाने के मामले में मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी ने मजेदार ट्वीट किया है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने पिटाई से लेकर मिठाई तक के घटनाक्रम पर मजेदार व्यंग्य किया है।

नरोत्तम का तंज- “सीढ़ियां चढ़ने की उम्र में बैरिकेड्स पर चल रहे दिग्विजय सिंह”

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आएईएस अधिकारी सीडीओ दिव्यांशु पटेल के द्वारा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार से मारपीट की गई थी। मियागंज ब्लाक के बाहर पत्रकार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का यह वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ जिसे लेकर देशभर में बवाल मच गया था। दरअसल मियागंज ब्लाक के बाहर भाजपा समर्थित उम्मीदवार के समर्थकों के हंगामे का पत्रकार कवरेज कर रहे थे। उनके ऊपर बीजेपी के नेताओं ने हमला कर दिया और उसी दौरान वहां मौजूद आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने पत्रकार कृष्णा तिवारी को दौड़ा दौड़ा कर मारा। निर्मम तरीके से की गई इस पिटाई का वीडियो मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, हंगामा हो गया। जिले से लेकर प्रदेश और प्रदेश से लेकर देश तक इस घटना को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आई और सीडीओ जो एक आईएएस अधिकारी हैं, उनकी लोगों ने घोर निंदा की। पत्रकारों ने इस मामले में FIR दर्ज करने की भी मांग की थी।

लेकिन इस घटना में नाटकीय मोड़ तब आया जब घटना के 30 घंटे बाद रविवार को सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने घटना के लिये माफी मांगी और एक लिखित माफीनामा भी दिया। फिर एक फोटो वायरल हुई जिसमें सीडीओ दिव्यांशु पटेल पत्रकार कृष्णा तिवारी को मिठाई खिलाते दिखाई दिए और दोनों के बीच सबकुछ ऑल इज वेल हो गया।

इस राजीनामे पर मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ ने मजेदार ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है “यह मैं सीडीओ हूं जो कल तुम्हारी धुनाई कर रहा था। यह तुम्हारी बत्तीसी है। यह काजू कतली ओ आम-एक-खास है और यह हमारी पावरी हो रही है।” इसके साथ उन्होंने मिठाई खाते हुए पत्रकार और मिठाई खिलाते सीडीओ की फोटो ट्वीट में टैग की है। जांगिड़ के इस ट्वीट पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

https://twitter.com/LokeshJangidIAS/status/1414414176982683648?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews