केंद्र सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, भारतीय नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी लीक करने वाली Websites को किया बंद

भारतीय नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी को अनुचित तरीके से लीक करने के मामले में केंद्र सरकार ने कुछ वेबसाइटों पर कड़ी कार्रवाई की है।
केंद्र सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, भारतीय नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी लीक करने वाली Websites को किया बंद

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड से संबंधित संवेदनशील डेटा के लीक करने वाली कुछ वेबसाइटों पर कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय में कई वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने इसे लेकर गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

वहीं MEITY की और से जारी किए गए बयान के अनुसार उन वेबसाइटों को ब्लॉक किया गया है जो भारतीय नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी को अनुचित तरीके से लीक कर रही थीं।

जानिए इसके पीछे की बड़ीवजह

दरअसल सरकार की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा को सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। वहीं इस विषय में मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ‘कुछ वेबसाइटों ने आधार और पैन कार्ड से संबंधित संवेदनशील जानकारियों को लीक किया था, जिससे भारतीय नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा को खतरा उत्पन्न हो गया था।’

दरअसल इस संदर्भ में, मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है, क्योंकि नागरिकों का डेटा की सुरक्षा सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। जिसके चलते, उन वेबसाइटों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई है, जो अवैध तरीके से व्यक्तिगत जानकारी को लीक कर रही थीं।

कार्रवाई करने का निर्देश दिया

जानकारी के मुताबिक UIDAI द्वारा दर्ज की गई शिकायत के साथ ही भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-IN) को इस मामले की जांच करने के लिए कहा गया था। वहीं यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि कुछ वेबसाइटें संवेदनशील जानकारी को लीक कर रही थीं। वहीं इसके परिणामस्वरूप, सरकार ने CERT-IN को मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews