Chennai Heavy Rain: चेन्नई में भारी बारिश ने तोड़ा पिछले 30 साल का रिकार्ड, इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी

chhattisgarh Weather

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट | तमिलनाडु के चेन्नई (Chennai Heavy Rain) में मंगलवार से लगातार भारी बारिश हो रही है जो कि थमने का नाम नहीं ले रही। जिससे आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। बता दें कि कल को शहर में 8.4 सेमी वर्षा दर्ज की गई है जो कि पिछले 30 सालों का रिकार्ड तोड़ चुकी है। जिसके कारण पूरे शहर की सड़के पानी से लबालब भर गई है। इतना ही नहीं, जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है।

राज्य में तेज बारिश के कारण चेन्नई समेत अन्य जिलों में जैसे – तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट में भी भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद कर दिए हैं। वहीं, ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने गणेशपुरम सहित अन्य कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही, इस परेशानी से जुझ रहे लोगों को उचित मदद व राहत पहुंचाने का आश्वासन भी दिया है। बता दें कि प्रभावित इलाकों में निगरानी रखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। जिसकी मदद से लोगों को तत्काल हर संभव मदद पहुंचाया जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 नवंबर 2022 को तमिलनाडु, केरल सहित 5 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल पुडुचेरी, कराईकल समेत देश के कई हिस्सों उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश हो रही है। इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। एमआईडी ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान, निकोबार, यनम, केरल और माहे समेत कई जगहों पर आज भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ आज असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए है। इसके साथ ही राज्य में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert Today) के अनुसार, नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिम भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय रहेगा।8-9 नबंवर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews