Brookings Report: थिंक टैंक ब्रूकिंग्स की रिपोर्ट में किया गया दावा, भारत में एक्सट्रीम पॉवर्टी पूरी तरह से हुई खत्म, सरकार की मजबूत नीतियों के चलते पाया यह मुकाम

Brookings Report: थिंक टैंक ब्रूकिंग्स की रिपोर्ट में किया गया दावा, भारत में एक्सट्रीम पॉवर्टी पूरी तरह से हुई खत्म, सरकार की मजबूत नीतियों के चलते पाया यह मुकाम

Brookings Report: हाल ही में अमेरिका के विचारक थिंक टैंक ब्रूकिंग्स द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। दरअसल रिपोर्ट में भारत सरकार की मजबूत नीतियों के बदौलत भारत में एक्सट्रीम पॉवर्टी अब पूरी तरह से समाप्त होने का दावा किया गया है। दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक गरीबी के स्तर में इतनी गिरावट देखने में लगभग 30 साल लग जाते थे, लेकिन अब यह काम 11 साल में सरकार की सही नीतियों से हो गया है।

दरअसल थिंक टैंक गरीबी के स्तर के लिए हाल में जारी किए गए 2022-23 के उपभोग व्यय के आंकड़ों का भी हवाला दिया है। जिसमे रिपोर्ट में बताया गया कि 2011-12 से रियल पर कैपिटा इनकम में हर साल 2.9% की दर से वृद्धि हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास दर 3.1% रही, जबकि शहरी विकास दर 2.6% थी।

असमानता में घटकर विकास:

वहीं असमानताओं में बड़ी गिरावट होने की भी खबर रिपोर्ट में सामने आई है, जहाँ गिनी इंडेक्स ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक असमानता को कम किया है। दरअसल जनसंख्या के बीच संपत्ति के वितरण को मापना गिनी इंडेक्स का काम है। जिसके हिसाब से शहरी गिनी 36.7 से घटकर 31.9 हो गई, वहीं ग्रामीण गिनी 28.7 से घटकर 27.0 हो गई है।

गरीबी में देखने को मिली कमी:

वहीं इस रिपोर्ट ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी का हेडकाउंट गरीबी अनुपात (HCR) 2011-12 में 12.2% से घटकर 2022-23 में सिर्फ 2% रह गया है। जिससे यह साबित होता है की भारत अब एक्सट्रीम पॉवर्टी से मुक्त हो गया है।

ब्रूकिंग्स की सराहना:

अमेरिका की इस रिपोर्ट में ब्रूकिंग्स ने सरकार की कई योजनाओं की सराहना की, जैसे कि शौचालय निर्माण, बिजली, और पानी की पाइप लाइन बिछाने वाले काम। रिपोर्ट ने उच्च वितरण के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पानी पहुंचाने में सुधार की स्तुति की है, जिससे गरीबों को आर्थिक लाभ होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews