सीएम और मंत्रियों को नहीं मिलेगा दो माह का वेतन, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यह है वजह

विधायकों से भी अनुरोध किया है कि अगर वह भी दो माह का वेतन लेने की बात खुद से सामने रखते हैं तो प्रदेश की वित्तीय स्थिति को इससे लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो प्रदेश की आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार है लेकिन हम नहीं चाहते कि इस पर जरा भी ब्रेक लगे और यह चरमरा जाए।"
सीएम और मंत्रियों को नहीं मिलेगा दो माह का वेतन, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यह है वजह

Himachal Government Decision on Salary : आर्थिक संकट से जूझती हिमाचल सरकार ने वित्तीय स्थिति को संभालने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसिलिटी हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू और बाकी मंत्री अगले दो माह तक वेतन नहीं लेंगे।

इस मामले में पत्रकार वार्ता करते हुए सीएम ने बताया, “प्रदेश की वित्तीय स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने फैसला लिया है कि वह दो माह तक तनख्वाह, DA, TA नहीं लेंगे। हमने इस बात को लेकर विधायकों से भी अनुरोध किया है कि अगर वह भी दो माह का वेतन लेने की बात खुद से सामने रखते हैं, तो प्रदेश की वित्तीय स्थिति को इससे लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो प्रदेश की आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार है, लेकिन हम नहीं चाहते कि इस पर जरा भी ब्रेक लगे और यह चरमरा जाए।”

सीएम और मंत्रियों को नहीं मिलेगा दो माह का वेतन

अपनी इस बात के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुख्खू ने सरकारी अधिकारी कर्मचारियों से भी कहा कि “हम जानते हैं कि हमें आपका एरियर और DA देना है, हम अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार देख रहे हैं, अलग-अलग सेक्टरों में भी आर्थिक वृद्धि हो रही है और कमर्शियल सेक्टर में सरकार द्वारा सभी प्रकार की सब्सिडी को बंद किया जा रहा है।

इस बात को लेकर सुख्खू है सोशल मीडिया पर भी पोस्ट जारी किया है। अपने इस पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि “प्रदेश के आर्थिक हितों के लिए हमने एक निर्णायक कदम उठाया है। हमें हमेशा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को अपने व्यक्तिगत लाभों से पहले रखना होगा।

राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी माननीय जनप्रतिनिधि भी इस कार्य में हमारे साथ कदम-से-कदम मिलाएंगे और स्वेच्छा से अपने वेतन और भत्तों को विलंबित करने के इस महत्वपूर्ण निर्णय का समर्थन करेंगे। यह सिर्फ हमारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रदेश के हर नागरिक के प्रति हमारी सच्ची सेवा और निष्ठा का प्रतीक भी होगा।

आइए, हम सब मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रदेश को आर्थिक संकट से उबारने के इस प्रयास में अपना अमूल्य योगदान दें। हमारी एकता, संकल्प और अडिग निष्ठा ही इस संकट को पार करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। हम अपनी इस प्रतिबद्धता और एकता से ही देवभूमि को सशक्त और समृद्ध बना सकेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1004010044″]

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews