सीएम का बड़ा ऐलान-1 महीने में होगी 25000 पदों पर भर्ती, जल्द जारी होंगे विज्ञापन

mp job alert 2022

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार (Punjab Cabinet expansion) के बाद के सीएम भगवंत मान (CM Minister Bhagwant Mann) ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक में युवाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भगवंत मान कैबिनेट ने 25,000 पदों पर सरकारी नौकरियां प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 रिक्तियां शामिल हैं।खास बात ये है कि एक महीने के अंदर खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े.. April Holiday 2022: अप्रैल महीने में इतनी रहेंगी छुट्टियां और त्यौहार, यहां देखें लिस्ट

भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा है कि मैंने कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता (Punjab Cabinet Meeting) की। पंजाब कैबिनेट ने एक महीने के अंदर 25 हजार सरकारी नौकरियों (Government Jobs 2022) के नोटिफिकेशन पर अपनी मुहर लगाई है। जैसा कि हमने चुनाव से पहले वादा किया था कि पंजाब के युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर आम आदमी पार्टी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पर होंगे।

यह भी पढ़े.. EPFO: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द खाते में आएगा इतना पैसा! जानें ब्याज दर

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने संदेश में कहा है कि योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी। कोई भेदभाव नहीं होगा, कोई ‘सिफारिश’ या कोई रिश्वत नहीं होगी और कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा।राज्य में स्थिति जल्द ही बदलेगी और युवाओं को अब नौकरी की तलाश में पलायन नहीं करना पड़ेगा।   वही सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि इन नौकरियों के विज्ञापन और अधिसूचना की प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews