
Employees News
Tamilnadu Employees Bonus : दिवाली से पहले तमिलनाडु के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।राज्य की एम.के. स्टालिन सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और वैधानिक बोर्ड के कर्मचारियों को बोनस तथा अनुग्रह राशि देने का फैसला किया है।
राज्य सरकार के इस फैसले से 2,75,670 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।इसके तहत पात्र कर्मचारियों को न्यूनतम 8,400 रुपए और अधिकतम 16,800 रुपए का बोनस दिया जाएगा।इस कदम से सरकार 369.65 करोड़ रुपये खर्च करेगी।हालांकि सहकारी संस्थाओं और अन्य संगठनों के कर्मचारियों के लिए बोनस और अनुग्रह राशि पर अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
किसको कितना मिलेगा बोनस
- समूह सी और डी के तहत लाभ कमाने वाले सार्वजनिक उपक्रमों के सभी पात्र श्रमिकों को न्यूनतम 8,400 रुपये और अधिकतम 16,800 रुपये का बोनस दिया जाएगा, जो 8.33 प्रतिशत बोनस और 11.67 प्रतिशत अनुग्रह राशि के बराबर होगा।
- जिन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के पास अनुमेय अधिशेष नहीं है, उनके कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस और 1.67 प्रतिशत अनुग्रह राशि दी जाएगी। सीएम ने राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के कुल 2,75,670 कर्मचारियों को बोनस और अनुग्रह राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है।
- तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएएनजीईडीसीओ), राज्य परिवहन उपक्रमों, तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम और सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के श्रमिकों तथा कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस एवं अनुग्रह राशि।
- तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड और चेन्नई मेट्रोपॉलिटन जल आपूर्ति तथा जल निकासी बोर्ड में समूह सी एवं डी के कर्मचारियों को 10 प्रतिशत बोनस और अनुग्रह राशि ।
- तमिलनाडु जल आपूर्ति एवं जल निकासी बोर्ड के कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा तथा नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को 3,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

