One Nation One Election को सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया ऐतिहासिक कदम, PM Modi का आभार जताया

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा इस पहल से न केवल भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों को और अधिक मजबूती मिलेगी, बल्कि यह हमारी संसदीय प्रणाली में एक ऐतिहासिक सुधार भी साबित होगा।
सिंहस्थ-2028 को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश-उज्जैन, इंदौर संभाग में जारी कामों की हर 15 दिन में हो समीक्षा

One Nation One Election : एक देश एक चुनाव यानि One Nation One Election को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जहाँ कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं वहीं भाजपा और उसके सहयोगी दल तारीफ कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया है।

भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों को और अधिक मजबूती मिलेगी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर शेयर की अपनी वीडियो बाईट में कहा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में आज भारतीय लोकतंत्र ने One Nation-One Election की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा One Nation-One Election को दी गई स्वीकृति का मैं समस्त मध्य प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूं। इस पहल से न केवल भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों को और अधिक मजबूती मिलेगी, बल्कि यह हमारी संसदीय प्रणाली में एक ऐतिहासिक सुधार भी साबित होगा।

प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार 

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज के इस निर्णय के साथ भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में की गई एक और महत्वपूर्ण घोषणा साकार होने जा रही है। इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार और सभी देशवासियों को बधाई।

मोदी कैबिनेट में आज दी है इसे मंजूरी 

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने इसकी रिपोर्ट सौंपी थी और इसे अब कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में वन नेशन वन इलेक्शन बिल संसद में पेश करेगी, सरकार इसे इसी साल इसे पास कराने के प्रयास में है।

15 अगस्त के लाल किले से पीएम मोदी ने किया था इसका जिक्र 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से “एक देश एक चुनाव” का समर्थन करते रहे हैं। 15 अगस्त को लाल क़िले से अपने भाषण में भी उन्होंने इसका ज़िक्र किया था और कहा था कि बार बार होने वाले चुनाव देश की प्रगति में बाधा पहुँचा रहे हैं। उनके 100 दिन के एजेंडे में इसका भी जिक्र था और उनकी कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी, खास बात ये ही कि वन नेशन वन इलेक्शन का मुख्य उद्देश्य देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews