सीएम का पेंशनरों को बड़ा तोहफा, पेंशन में इजाफा, आदेश जारी, अप्रैल से बढ़कर आएगी राशि

employees news

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट।उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है।सीएम ने वृद्धावस्‍था पेंशन की राशि बढ़ा दी है। उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा।इतना ही नहीं अब 1200 रुपये मिलने वाली पेंशन 1400 रुपये प्रतिमाह मिलेगी।इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: प्रदेश में गर्मी के तेवर सख्त, 19 जिलों में 3 अप्रैल तक लू का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

खास बात ये है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है। अब अप्रैल माह से प्रदेश के हज़ारों परिवार के पात्र वृद्ध दम्पतियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।इस संबंध में प्रमुख सचिव एल फैनई की ओर से आदेश जारी करने के साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।इसके तहत पात्र परिवार को ₹14400 के बजाए  ₹33600 की सालाना पेंशन मिलेगी।

यह भी पढ़े.. दिग्विजय सिंह ने केन्द्र सरकार की से ये बड़ी मांग, बोले-जल्द फैसला लें

ज्ञात हो कि बीते दिसंबर में उत्तराखंड सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी के साथ पात्र परिवार में से पति-पत्नी दोनों को पेंशन देने की घोषणा की थी, जिसके बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई और फिर अचार संहिता लगने से पूर्व इसकी सभी जरूरी कारवाई पूरी कर दी गई थी। अब मार्च महीने में नई सरकार के गठन होने के साथ ही इस सम्बंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews