दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर CNX का Exit Poll, भाजपा की प्रचंड जीत का अनुमान, 61 सीटों का दावा

सीएनएक्स और एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के नतीजें सामने आए हैं। दोनों एजेंसियों ने दिल्ली में बीजेपी सरकार का अनुमान लगाया है। चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित होंगे।
दिल्ली चुनाव में क्या कहते EXIT POLLS

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर CNX का एग्जिट पोल रिजल्ट सामने आया है। एजेंसी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया है। आंकड़ों के मुताबिक 49 से 61 विधानसभा सीटों पर बीजेपी की जीत हो सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को 10-19 सीटें मिल सकती हैं।

सीएनएक्स एग्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक बीजेपी को 49.05%, आप को 41.52%, कॉंग्रेस को 05.37% और 04.06% वोट मिलने का अनुमान है। AAP दिल्ली की मुस्लिम सीटों को बड़े मार्जिन के साथ जित सकती है। हालांकि बाकी की सीटों पर वोट शेयर कम देखने को मिलेगा। बीजेपी के लिए ज्यादातर सीटों पर जीतने का अनुमान है।

Axis My India एग्जिट पोल जारी 

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक भी दिल्ली में आप को झटका लग सकता है। बीजेपी 49-55 सीटों पर विजय प्राप्त कर सकती है। वहीं आम को 15-25 और कॉंग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

अन्य एजेंसियों के एग्जिट पोल क्या कहते हैं?

बुधवार को माइन्डब्रिंक, पोल डायरी, चाणक्य, मैट्रिज, जेवीसी, पीपुल्स इन्साइट, वीप्रीसाइड, पी-मार्क कुल 8 एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी हुए थे। इसमें से 6 बीजेपी की जीत का दावा किया है। वहीं दो ने आप की जीत का अनुमान लगाया है। माइन्डब्रिंक के मुताबिक 44-49 सीटों और वीप्रीसाइड के मुताबिक 46-52 सीटों पर जीत के साथ आप दिल्ली में सरकार बना सकती है। पोल डायरी के मुताबिक बीजेपी को 22-38 और आप को 18 -25 सीटें मिल सकती हैं।

पी-मार्क ने अनुमान लगाया है कि भाजपा को 39-49 और आप को 21-31 सीटों पर जीत मिल सकती है। चाणक्य ने बीजेपी के लिए 39-49 और आप के लिए 25-28 सीटों का अनुमान लगाया है। मैट्रिज ने मुताबिक बीजेपी को 35-40 और आप को 32-37 सीटें मिलेगी। जेवीसी ने दावा किया है कि बीजेपी को 39-45 और आप को 22-31 सीटें मिलेगी। पीपुल्स इनसाइट ने बीजेपी के लिए 40-44 और आप के लिए 25-29 सीटों का अनुमान लगाया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews