
डेस्क रिपोर्ट। दुनिया को हमेशा हँसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव सबको रुला कर चले गए, गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पंचतत्वों में विलीन हो गया। दिल्ली के निगमबोध शमशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में फैमिली मेंबर्स, राजू श्रीवास्तव के दोस्त सुनील पाल, एसान कुरैशी, मधुर भंडारकर, समेत कई सेलेब्स मौजूद रहे। उनकी अंतिम विदाई में उन्हे चाहने वाले फूट फूट कर रोए। गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव ने डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में सबको अलविदा कह दिया था। उनको 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से ही वो दिल्ली एम्स में 42 दिनों से एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर हुई। लेकिन बुधवार को अचानक उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद उन्हे बचाया नहीं जा सका था।
यह भी पढ़ें…. MP Weather: 2 सिस्टम एक्टिव, 18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आज सुबह 9.30 बजे दिल्ली के दशरथपुर, द्वारिका से उनकी शवयात्रा शुरू हुई थी, ये राजू के भाई का घर है। इसमें बड़ी संख्या में राजू के फैंस भी शामिल हुए। राजू के पार्थिव शरीर को कल द्वारका के पास दशरथपुरी ले जाया गया था। उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव और बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव कल शाम दिल्ली पहुंच गए थे। आज जिन रास्तों से राजू की अंतिम यात्रा गुजरी फैंस सड़क के दोनों तरफ़ खड़े होकर अपने चहेते कलाकार को अंतिम विदाई देते नजर आए।
