बाबा साहब के अपमान से भड़के विपक्ष ने मांगा अमित शाह से इस्तीफा, खड़गे बोले…तो सारे हिंदुस्तान में आग लगेगी..

खड़गे ने कहा अमित शाह और BJP वालों के दिमाग में जो मनुस्मृति और RSS की विचारधारा है, वो दर्शाती है कि वे बाबासाहेब के संविधान का आदर नहीं करते। इसलिए हम इसका विरोध करते हैं।
Congress protest Ambedkar

Opposition demands Amit Shah resignation: गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कल राज्यसभा में बाबा साहब अंबेडकर को लेकर जो बातें कहीं उसपर सियासत तेज हो गई है, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल इसपर भड़क गए हैं और अमित शाह पर बाबासाहब का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। विपक्षी पार्टियों ने आज इसे लेकर संसद परिसर में बाबा साहब की तस्वीर के साथ प्रदर्शन किया और गृह मंत्री से इस्तीफा मांगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तो यहाँ तक कह दिया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरे हिंदुस्तान में आग लगेगी।

संसद में चल रही संविधान पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह कल मंगलवार को राज्यसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर की विरासत के बारे में बोल रहे थे, उन्होंने बताया कि क्यों देश की पहली कैबिनेट से बाबा साहब को इस्तीफा देना पड़ा था और तब नेहरु जी ने उनके इस्तीफे पर क्या कहा था? इसी दौरान अमित शाह ने कहा, आजकल अंबेडकर का नाम लेना एक फैशन हो गया है.. अंबेडकर… अंबेडकर… अंबेडकर… अंबेडकर… अंबेडकर… अंबेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता..

अमित शाह ने बयान पर हंगामा , विपक्ष ने बताया बाबा साहब का अपमान 

विपक्ष ने अमित शाह की बात को बाबा साहब का अपमान बताया, कांग्रेस ने अपने X एकाउंट पर लिखा- अमित शाह ने बेहद घृणित बात की है इस बात से जाहिर होता है कि BJP और RSS के नेताओं के मन में बाबा साहेब अंबेडकर जी को लेकर बहुत नफरत है, नफरत ऐसी कि उनके नाम तक से इनको चिढ़ है। ये वही लोग हैं जिनके पूर्वज बाबा साहेब के पुतले फूंकते थे, जो ख़ुद बाबा साहब के दिए संविधान को बदलने की बात करते थे, जब जनता ने इन्हें सबक सिखाया तो अब इन्हें बाबा साहब का नाम लेने वालों से चिढ़ हो गई है, शर्मनाक, अमित शाह को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

विपक्ष ने बाबा साहब की तस्वीर के साथ किया प्रदर्शन 

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आग भी अमित शाह के बयान पर हंगामा किया, रोज प्रदर्शन की कड़ी में कांग्रेस ने नेतृत्व में आज विपक्ष ने इसी मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया उनके हाथ में बाबा साहब की तस्वीर थी, मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा अमित शाह ने कल सदन में जब बाबासाहेब अंबेडकर का नाम लेकर बयान दिया, तब मैंने हाथ उठाकर बोलने की इजाजत मांगी थी। लेकिन मुझे बोलने का मौका नहीं दिया गया। उस समय हम सब सहयोग की भावना से चुपचाप बैठे रहे, क्योंकि हम संविधान पर चर्चा कर रहे थे।अमित शाह  ने जिस तरह से बाबा साहब का अपमान किया, उसे लेकर पूरे विपक्ष ने विरोध जताया है, इसलिए मैं उनके इस्तीफे की मांग करता हूं।

खड़गे बोले…तो सारे हिंदुस्तान में आग लगेगी …

खड़गे ने कहा अमित शाह और BJP वालों के दिमाग में जो मनुस्मृति और RSS की विचारधारा है, वो दर्शाती है कि वे बाबासाहेब के संविधान का आदर नहीं करते। इसलिए हम इसका विरोध करते हैं। हम उनका इस्तीफा मांगते हैं उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए, यदि वे इस तरह की बातें करते रहेंगे तो सारे हिंदुस्तान में आग लगेगी, बाबासाहेब का अपमान देश और देशवासी सहन नहीं करेंगे।

अमित मालवीय ने अमित शाह के भाषण का पूरा हिस्सा शेयर किया 

हालाँकि भाजपा नेता अमित मालवीय ने अमित शाह के उद्बोधन को अपने X अकाउंट पर कांग्रेस द्वारा पोस्ट किये गए हिस्से के साथ पोस्ट किया है उद्बोधन में अमित शाह बता रहे हैं कि बाबा साहब के इस्तीफे पर नेहरू ने कहा था कि उनके इस्तीफे से मंत्रिमंडल कमजोर नहीं होगा, अमित शाह ने कहा आज अंबेडकर को मानने वाले ज्यादा आ गए हैं   इसलिए आप अंबेडकर.. अंबेडकर कर रहे हो… बहरहाल आज भी संसद की कार्यवाही हंगामाखेज ही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews