Rajasthan Crisis: Sachin Pilot खेमे को बड़ा झटका, 2 बागी विधायक निलंबित

Rajasthan Crisis: Sachin Pilot खेमे को बड़ा झटका, 2 बागी विधायक निलंबित

जयपुर।
कोरोना संकटकाल (corona crisis) के बीच राजस्थान (rajasthan) में सियासी घमासान जारी है। सचिन पायलट (Sachin Pilot) के हाईकोर्ट (highcourt) की तरफ रुख करने के बाद कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने बागी विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह (Rebel MLAs Bhanwarlal Sharma and Vishvendra Singh) को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इन दोनों विधायकों पर भारतीय जनता पार्टी (bjp) से सांठगांठ करके गहलोत सरकार गिराने का आरोप है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Congress leader Randeep Surjewala) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए में विधायकों की निष्ठा खरीदने की कोशिश की गई। विधायकों भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। कल मीडिया ने चौंकाने वाले टेप दिखाए गए, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा नेता संजय जैन और कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने सरकार गिराने की बात कही।रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान में पिछले एक महीने में राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त की बातचीत चल रही थी। एसओजी इस मामले में जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि मीडिया द्वारा एक चौंकाने वाला ऑडियो टेप सामने लाया गया था जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, भाजपा नेता संजय जैन और भंवरलाल शर्मा विधायकों को रिश्वत देने और राजस्थान सरकार गिराने की बात कर रहे हैं।

इधर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से जारी अयोग्यता नोटिस के खिलाफ Sachin Pilot समेत 19 बागी विधायकों की याचिका पर आज फिर हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। सचिन पायलट और बागी विधायक गुरुवार को हाई कोर्ट पहुंचे थे। हाई कोर्ट की डबल बेंच आज दोपहर 1 बजे इस मामले की सुनवाई करेगी।इस बीच खबर है कि सचिन पायलट के पांच साथी विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया है। इस तरह अब उनके पास 30 की जगह 25 विधायक ही बच गए हैं। पायलट का साथ छोड़ने वालों में प्रताप सिंह खाचरियावास, दानिश अबरार, चेतन डूडी, रोहित बेहरा और प्रशांत बैरवा शामिल है। ये सभी सचिन पायलक के खास माने जाते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews