महज 10 दिनों में 3 लाख से 4 लाख पहुंचे कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में टूटे सारे रिकॉर्ड

कोरोना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में 2 महीनों से चल रही कोरोना (corona) की दूसरी और कातिल लहर (deadly wave) ने आज मई माह के पहले दिन सारे रिकॉर्ड (record) तोड़ दिए। आज कोरोना मामलों (corona cases) की संख्या 4 लाख के पार चली गयी। आपको बता दें कि 21 अप्रैल को कोरोना मामलों ने 3 लाख का आंकड़ा पर किया था और मात्र 10 दिन में ये मामले 4 लाख के पार पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (central health ministry) के अनुसार बीते 24 घंटो में कोरोना पॉजिटिव मामले 4 लाख के पार चले गए वहीं कोरोना ने देश में करीब 3500 से ज़्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें… राज्य शासन ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी

वास्तविक आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के मामले 4,01,993 पहुंच गए।। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 1,91,64,969 हो गयी है। बात करें मौजूदा में एक्टिव मामलों की तो ये संख्या 32,68,710 है। वहीं बीते 24 घंटों में हुई 3,523 मौतों को जोड़कर कुल मौतों का आंकड़ा 2,11,853 हो गया है। कोरोना को हराकर घर जा चुके लोगों की कुल संख्या 1,56,84,406 है।

यह भी पढ़ें… एसपी पहुंचे होम आइसोलेट पुलिसकर्मियों के पास, पूछा – कोई परेशानी तो नहीं

देश में लगातार कोरोना मामलों में वृद्धि होती जा रही है। रिकवरी रेट घटकर 81.84 फीसद हो गया है वहीं आज आए मामलों का दर 17.06 फीसद है। हालांकि देश में टीकाकरण भी ज़ोरों-शोरों से चालू है। जनवरी माह से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक15,49,89,635 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है इसमें बीते 24 घण्टों में हुए 27,44,485 टीकाकरण भी शामिल है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews