Corona: कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव, विधानसभा 5 दिनों के लिए सील

Corona: कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव, विधानसभा 5 दिनों के लिए सील

रायपुर।

आम आदमी के बाद अब कोरोना का कहर नेताओं पर तेजी से बरस रहा है। आए दिन कांग्रेस-बीजेपी (Congress-BJP) के विधायक इसकी चपेट में आ रहे है। अब एक और कांग्रेस विधायक (Congress MLA) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इस खबर के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) को 5 दिनों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है। वही संपर्क में आए विधायकों-नेताओं में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है, जिले के कई इलाके कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील हो चुके हैं। अब राजनांदगांव के डाेंगरगांव से कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू (Congress MLA Daleshwar Sahu from Dangargaon in Rajnandgaon) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।विधायक के पॉजिटिव निकलने पर नेताओं-विधायकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वे हाल ही में विधानसभा समिति की बैठक (Assembly committee meeting) में शामिल हुए थे। जिसमें 6 और विधायक शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, गुलाब कमरो, गुरूदयाल बंजारे, कुलदीप जुनेजा भी शामिल थे।साहू के पॉजिटिव निकलने के बाद अब सभी विधायकों को होम क्वारेंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। वही संपर्क में आए नेताओं, विधायकों और अधिकारी- कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने की तैयारी है।

डोंगरगांव से विधायक साहू के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार को भी होम आइसोलेट कर दिया गया है। जबकि विधायक से सीधे संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारैंटाइन किया जा रहा है। विधायक के परिवार के लोगों का कहना है कि वह मटिया गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इसके बाद एहतियात के तौर पर अपना सैंपल टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। हालांकि विधायक में कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।

5 दिन बंद रहेगी विधानसभा
कोरोना संक्रमित विधायक दलेश्वर साहू के बैठक में शामिल होने से विधानसभा में हड़कंप मचा हुआ है। परिसर को सैनिटाइज कराने के बाद विधानसभा सचिवालय को 24 जून से 28 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। विधानसभा के मुख्य सचिव ने सोमवार को आइसोलेशन में जाने से पहले केवल समिति कक्ष, प्रवेश द्वार हिस्से को बंद कर शेष काम सामान्य ढंग से संचालित करने का निर्देश दिए थे। बाद में विधानसभा के उप सचिव रामफल कवंर ने इसका आदेश जारी कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews