कोरोना इफेक्ट, पीएम मोदी आज करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

cabinet meeting

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (corona) के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक करने जा रहे हैं। आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) के जरिये पीएम मोदी कोरोना की स्थिति, वैक्सीन तथा इससे बचाव के उपायों पर चर्चा करेंगे।

ये भी देखिये- महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर शुरू, केंद्र ने राज्य सरकार को लिखा पत्र

अभी देश में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या दो लाख 23 हजार 432 है। वहीं डिस्चार्ज हुए मामलों का आंकड़ा एक करोड़ 10 लाख 27 हजार 543 है। केंद्र सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोविड की दूसरी लहर आ चुकी है, और इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र भी लिखा है। इसी के साथ देश के अलग अलग हिस्सों में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर पीएम मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे। देश में कोरोना वैक्सीनेशन (vaccination) की शुरूआत के बाद पहली बार मोदी, मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में टीकाकरण, इसमें आ रही दिक्कतें, टीकाकरण अभियान में तेजी लाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू की जाने वाली पाबंदियों पर भी विचार हो सकता है।

बता दें कि महाराष्ट्र (maharashtra) में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी ने राज्य सरकार सहित केंद्र की भी नींद उड़ा दी है। इसे केंद्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर (second wave of covid) बताते हुए महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र भी लिखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कारगर उपाय किये जाना जरूर है।पत्र में लिखा गया है कि ट्रैकिंग, टेस्टिंग तथा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना जरूरी है। संभावना है कि आज पीएम द्वारा ली जा रही बैठक में महाराष्ट्र की स्थिति को लेकर भी कुछ अहम फैसले लिये जाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews