Corona : अब इस राज्य में लगा वीकेंड कर्फ्यू, स्कूल बंद, नई गाइड लाइन जारी

Corona : अब इस राज्य में लगा वीकेंड कर्फ्यू, स्कूल बंद, नई गाइड लाइन जारी

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली में लागू वीकेंड कर्फ्यू की तरह ही अब राजस्थान में भी वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew In Rajasthan) लागू कर दिया गया है। गहलोत सरकार ने रविवार को कोरोना की नई गाइड लाइन (New Guide Line of Corona) जारी करते हुए ये आदेश दिया। सरकार ने 12 वीं तक के सभी स्कूलों को 30 जनवरी तक बंद करने का फैसला भी किया है।

देश के कई राज्यों के साथ राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण (Corona Infection IN Rajasthan) तेजी से फ़ैल रहा है। इसे देखते हुए गहलोत सरकार ने अब सख्ती दिखाई है।  आज रविवार को गृह विभाग ने कोरोना की नई गाइड लाइन जारी की। गाइड लाइन के मुताबिक 30 जनवरी तक 12 वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।  कॉलेज और यूनिवर्सिटीज 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स को अनुमति होगी। ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें – दमोह : इनकम टैक्स रेड के बाद राय परिवार के मुखिया शंकर राय का आया बयान, देखें वीडियो

आदेश के मुताबिक राज्य में वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है ये शनिवार रात 11 बजे से सोमवार 5 बजे तक प्रभावी होगा। शादी, मेले, जुलूस, रैलियों में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे। सरकार ने मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी जैसे धार्मिक त्यौहार पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज लेंगे कमिश्नर कलेक्टर की बैठक, कोरोना सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

नई गाइड लाइन मेँ रेस्टोरेंट्स को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रत 10 बजे तक  दी गई है लेकिन बाजार, शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक ही खुले रह सकेंगे।  गाइड लाइन में अन्य कई आदेश भी दिए गए है। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – कोर्ट के आदेश को हल्के में लेना तहसीलदार के लिए पड़ा भारी, गिरफ्तारी वारंट जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews