Coronavirus: एक और BJP विधायक कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप

Coronavirus: एक और BJP विधायक कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप

सुल्तानपुर।
एक तरफ देश में कोरोना का तांडव जारी है, वही दूसरी तरफ राजनेता एक के बाद एक इसकी चपेट में आ रहे है। मध्यप्रदेश (madhypradesh) के बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा (BJP MLA Omprakash Saklecha) के बाद उत्तर प्रदेश(UP) के एक बीजेपी विधायक (bjp mla) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आने से हड़कंप मच गया है। संपर्क में आए विधायकों और नेताओं में खलबली है, सावधानी रखते हुए कई ने अपने आप को क्वारेंटाइट कर लिया है। फिलहाल विधायक के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।

दरअसल, सुल्तानपुर जिले (Sultanpur District) के लंभुआ विधानसभा से बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी (BJP MLA Devmani Dwivedi from Lambhua Assembly) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीजेपी विधायक को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सुल्तानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीबीएन त्रिपाठी (Chief Medical Officer Doctor CBN Tripathi) ने पुष्टि की।बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को विधायक की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, उन्हें तेज बुखार की शिकायत हुई थी, जिसके बाद वे परिवार के लोगों के साथ राजधानी लखनऊ के सिविल हास्पिटल जांच के लिए पहुंचे थे, जहां डाक्टरों ने उनका चेकअप करते हुए उनका सैंपल लिया था और दवाएं देकर उन्हें घर पर आराम करने की हिदायत दी थी। शनिवार दोपहर विधायक की सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आई। विधायक को पीजीआई में शिफ्ट कराया गया है. वहीं परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इधर विधायक के संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप मच गया है।

बता दे कि इससे पहले मध्य प्रदेश के जावद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बीजेपी विधायक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। बीजेपी विधायक ने बताया था कि उनकी पत्नी को बुखार आया था। इसके बाद उनकी पत्नी और उन्होंने अपना टेस्ट भोपाल की एक प्राइवेट लैब में करवाया था। राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायक कई विधायकों के संपर्क में आए थे,लेकिन जांच के बाद सभी विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews