Coronavirus: जिंदगी से जंग हारे भाजपा के वरिष्ठ नेता, कोरोना से मौत

Coronavirus: जिंदगी से जंग हारे भाजपा के वरिष्ठ नेता, कोरोना से मौत

बलरामपुर।

तीन महिने बीत चुके है लेकिन कोरोना का कहर कम होने का नाम नही ले रहा है। एक तरफ जहां लोग कोरोना से जंग जीत कर घर को लौट रहे है वही दूसरी तरफ दम तोड़ रहे है। कोरोना लोगों की जिंदगी पर हावी हो रहा है और लोग एक के बाद एक हार रहे है। अब गुरुवार की देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले भाजपा नगर अध्यक्ष व जिला मंत्री रह चुके अजय कृष्ण पांडेय (Ajay Krishna Pandey, BJP city president and district minister) की आज शुक्रवार सुबह लखनऊ (Lucknow) में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ भाजपा नेता की तबितय बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां जिले में गुरुवार की देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले वरिष्ठ भाजपा नेता की लखनऊ में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनकी जांच संयुक्त जिला चिकित्सालय में ट्रू-नॉट मशीन से की गई थी, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उनको केजीएमयू लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया था। जहां उनकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। भाजपा नेता की मौत के बाद समर्थकों में शोक लहर है।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता नगर के टेढ़ी बाजार मोहल्ले के निवासी थे। इस मोहल्ले में पहले भी कोरोना संक्रमण के केस पाए गए थे। टेढ़ी बाजार मोहल्ले में कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे व कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के परिजनों व उनसे संपर्क में आने वालों का जल्द ही सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। एसीएमओ ने यह भी बताया कि गुरुवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में दो अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews