Covavax को मिली तत्कालीन उपयोग की मंजूरी, 12 से अधिक उम्र वाले लोगों में होगा इसका इस्तेमाल

Covavax को मिली तत्कालीन उपयोग की मंजूरी, 12 से अधिक उम्र वाले लोगों में होगा इसका इस्तेमाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत के सिरम इंस्टीट्यूट ( Serum Institute of India) द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन Covavax को तत्कालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। बता दें कि बुधवार को डीसीजीआई अथॉरिटी द्वारा covavax, जो कि भारतीय कंपनी द्वारा निर्मित है, उसे बड़ों और बच्चों के लिए इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है।  इसका इस्तेमाल 12 साल से अधिक उम्र वाले लोगों में किया जाएगा, हालांकि अब तक 12 से कम उम्र वाले बच्चों के लिए किसी प्रकार की ऑफिशियल सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन भविष्य में इसे कम उम्र वाले बच्चों को भी दिया जा सकता है।  बता दें कि ग्लोबल ट्रायल  के दौरान  इसे 90% क्षमता के साथ पाया गया था। Serum institute of India के सीईओ आदर पूनावाला का कहना है कि, फिलहाल को वावेक्स को मंजूरी दे दी गई है और भविष्य में इसका इस्तेमाल कम उम्र वाले बच्चों पर भी किया जा सकता है, और यह 90% तक एफिशिएंट होगा।

यह भी पढ़े… NIFT Results: आज हो सकते प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, जाने आप कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक..

बीते दिनों से covavax  को पूर्ण रूप से इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने की चर्चा ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) अथॉरिटी द्वारा की जा रही थी, जिसमें सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने फेज 3 ट्रायल कोवैक्स बूस्टर डोज का डाटा भी पेश किया था। इससे पहले भी 28 दिसंबर, 2021 को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा कोवैक्स को एडल्ट्स के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई थी।  लेकिन अब तक 12 -17 साल के वर्ग में इस्तेमाल करने की मंजूरी इसे प्रदान नहीं की गई थी, लेकिन आज यानि  बुधवार को डीसीजीआई ने 12 -17 वर्ष के लोगों में भी इसके इस्तेमाल पर  हरी झंडी दिखा दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews