NIFT Results: आज हो सकते प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, जाने आप कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक..

MP News, MP college

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। छात्रों के लिए जरूरी सूचना है, सूत्रों के मुताबिक आज यानी 9 मार्च 2022 को नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग (NIFT) द्वारा आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा ( Enterance exam) के परिणामों की घोषणा हो सकती है। बता दें कि इस enterance exam के आधार पर यूजी और पीजी प्रोग्राम में छात्रों को एडमिशन दिया जाता है। प्रवेश परीक्षा के जरिए ही उम्मीदवार अपने फैशन टेक्नोलॉजी में पढ़ाई करने के सपने को पूरा कर सकते हैं। लाखों बच्चे लाखों बच्चे फैशन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा का हिस्सा बनते हैं। इस साल 6 फरवरी 2022 को एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया गया था, जिसके परिणाम आज घोषित हो सकते हैं। दरअसल, सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक इस सप्ताह प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट्स घोषित होने वाले है।

यह भी पढ़े…. UGC ने उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत, 31 मार्च तक करें आवेदन, मिलेगा लाभ

परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में बैठे छात्र बैच्लर ऑफ डिज़ाइनिंग टेस्ट में शामिल हो पाएंगे। उम्मीदवार  ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को बैच्लर ऑफ  डिजाइन प्रोग्राम के टेस्ट से गुजरना होगा, जो अप्रैल 2022 में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड 16 मार्च को जारी हो सकते हैं।

यह भी पढ़े… जबलपुर: कॉलेज में प्रोफेसर ने की छात्रा से छेड़खानी, महिला थाने में शिकायत दर्ज

कैसे देखे रिजल्ट?

  1. रिजल्ट को देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in पर विजिट करना होगा।
  2. फिर एडमिशन टैब  पर जाकर वहां क्लिक करें
  3. और अपने प्रोग्राम को चुने
  4. पूछे गए जानकारी जैसे कि रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (date of birth) डालें।
  5. सबमिट करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
  6. भविष्य के लिए आप चाहे तो एक प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews