Cyber Crime : अब AI के जरिए ठगी, व्हाट्सएप कॉल किया और खुद को बताया पुराना दोस्त

Cyber ​​Crime

Cyber Crime : इन दिनों सायबर क्राइम के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं। क्रिमिनल्स नई तकनीक का इस्तेमाल करके लोगों को ठग रहे हैं। हाल ही में एक नए स्कैम का मामला सामने आया है जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए ठगी की गई। इसमें युवक को पहले भरोसे में लिया गया और फिर उससे पैसे ठगे गए।

घटना केरल के तिरुवनंतपुरम की है। यहां सायबर अपराधियों ने AI की मदद से एक शख्स के साथ 40 हजार की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने इसके लिए पीड़ित को व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया और खुद को उसका ऑफिस का पुराना दोस्त बताया। स्कैमर्स ने फोन पर उसे यकीन दिलाया कि वो उसे जानता है। इसके बाद उसने पैसो की डिमांड की। पहली बार तो युवक उसके झांडे में आ गया और चालीस हजार रुपये दे दिए। इसके बाद स्केमर ने दुबारा फोन किया और फिर पैसों की मांग की। इस बार उसे शक हुआ और उसने कॉल काट ही और पुलिस से संपर्क किया।

केरल पुलिस की साइबर टीम ने कहा है कि उसने युवक के संबंधित बैंक शाखा से कॉन्टेक्ट किया है और किसी भी तरह के अमाउंट ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। इसी के साथ एक बार फिर अपील की है कि लोग इस तरह के किसी भी तरह के जाल में न फंसे और जरा भी शक हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। ये किसी एक शहर या प्रदेश तक सीमित मामला नहीं है..सायबर क्रिमिनल्स देशभर में लोगों को अपने ट्रैप में फंसाने के लिए रोज नए नए तरीके निकाल रहे हैं। इसलिए किसी भी तरह के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सहित अन्य बातों को लेकर अतिरिक्त सजग रहने की जरुरत है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews