सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, परिवहन मंत्री ने कहा- ‘स्वच्छ दिल्ली, साफ दिल्ली’ का वादा पूरा करेगी बीजेपी’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों और एक इंटरस्टेट बस सर्विस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
New 100 Electric Buses Start in Delhi

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़े वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार कई सख्त कदम उठा रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों और एक इंटरस्टेट बस सर्विस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

सीएम ने कहा कि प्रदूषण मुक्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में आज दिल्ली ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली–धरूहेड़ा इंटरस्टेट ई-बस सेवा शुरू हुई है और साथ ही दिल्ली को 100 नई इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। अब दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में 3400 से ज्यादा ई-बसें चल रही हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले साल तक डीटीसी की सभी बसें इलेक्ट्रिक पर स्विच हो जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण को पूरी तरह खत्म करने का सबसे कारगर तरीका यह है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को इतना बेहतर बनाया जाए कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने निजी वाहनों को छोड़कर हमारे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का इस्तेमाल करें।

‘स्वच्छ दिल्ली, साफ दिल्ली’ का वादा पूरा करेगी बीजेपी- पंकज कुमार

परिवहन मंत्री पंकज कुमार ने कहा कि मैंने आपको पहले ही बताया है कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट पहले से ही प्रॉफिट कमा रहा है और ये इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली सरकार की प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाएंगी। इससे प्रदूषण काफी हद तक नियंत्रण में आ जाएगा। क्योंकि यह परेशानी हमें 10 साल से परेशान कर रही थी, इसलिए इसे ठीक होने में थोड़ा समय लग रहा है लेकिन मैं दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि प्रदूषण नियंत्रण में आ जाएगा और बीजेपी ‘स्वच्छ दिल्ली, साफ दिल्ली’ का अपना वादा पूरा करेगी।

आज से दिल्ली में बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक और ​सख्त नियम लागू किया है। मंगलवार को पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि 18 दिसंबर से राजधानी में बिना PUC के किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं आगे कहा कि अगर कोई गाड़ी बगैर PUC के पकड़ी गई तो उसका 7 लाख रुपये का चालान काटा जाएगा। इसको लेकर सरकार ने न सिर्फ नियम जारी किया है बल्कि इसका सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews