Harihareshwar Temple : भारत के एकलौते रहस्यमयी शिवलिंग पर है 359 चेहरे, दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं भक्त

Harihareshwar Temple

Harihareshwar Temple : देशभर भर में कई सारे शिव मंदिर मौजूद है, जहां की मान्यता भी अलग-अलग है। आए दिन उन मंदिरों में कोई ना कोई चमत्कारी घटना घटित होती रहती है। महाराष्ट्र में भी एक ऐसा ही शिव मंदिर जो बेहद ही रहस्यमयी होने के साथ-साथ चमत्कारी माना जाता है।

इस मंदिर में कई राज और रहस्य छुपे हुए हैं। यह मंदिर सोलापुर जिले में स्थित हरिहरेश्वर मंदिर है। हरिहरेश्वर मंदिर पश्चिममुखी मंदिर है। इस मंदिर में एक नहीं बल्कि दो गर्भगृह हैं। यहां के शिवलिंग पर 359 चेहरे बने हुए हैं जो लोगों को आकर्षित करते हैं। हर चेहरे पर अलग-अलग भाव लोगों को देखने को मिलता है। यह एकलौता ऐसा मंदिर है जहां भगवान शिव और विष्णु एक साथ पूजा जाता है।

बहुमुखी शिवलिंग को खोदकर सलारपुर में निकाला गया था। इसको लेकर कई वैज्ञानिकों द्वारा भी बताया गया है कि इस शिवलिंग को संरक्षित किया गया है। देशभर में यह एकलौता ऐसा अनोखा शिवलिंग है, जिस पर 359 चेहरे बने हुए हैं। ऐसा शिवलिंग कहीं और देखने को नहीं मिलता है।

आपको बता दें, इस शिवलिंग में 9 पंक्तियों में भगवान शिव के चेहरे उकेरे हुए हैं। ऐसे में कुल 359 चेहरे इस शिवलिंग पर मौजूद है। जिसमें भगवान शिव के प्रत्येक चेहरे के भाव अलग-अलग देखने को मिलते हैं। इस शिवलिंग को बहुमुखी शिवलिंग कहा जाता है।

यह 11वीं शताब्दी में बनाया गया था। दूर-दूर से भक्त शिवलिंग के दर्शन करने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि नहीं मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। यह सोलापुर का सबसे प्रसिद्ध शिवलिंग है। शिवलिंग की खोज 1999 कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा की गई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews