भोपाल, डेस्क रिपोर्ट ।  हाल ही में , पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह ने नेशनल पेंशन स्कीम ( National pension scheme ) में कर्मचारियों की पेंशन से 4 प्रतिशत राशि अधिक काटे जाने पर आपत्ति जाहीर की । उन्होंने इस कदम को कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात बताया है। इस फैसले के वजह  से प्रदेश के साढ़े चार लाख से अधिक कर्मचारी प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़े … MP School: स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, छात्रों-शिक्षकों को होगा लाभ, बनेगा अलग स्ट्रक्चर

कांग्रेस नेता श्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि ,  केन्द्र सरकार ने आने वाले वर्ष के बजट में कर्मचारियों के 10 प्रतिशत अंशदान को बढ़ाकर,  14 प्रतिशत कर दिया है। जिससे कर्मचारियों को नुकसान होगा। इस फैसले के तहत  कर्मचारियों कि 4 प्रतिशत अधिक राशि काट ली जायेगी। इस मामले में कर्मचारियों का कहना है कि,  सरकार को कर्मचारियों की पेंशन में वृद्धि करने के बाद यह फैसला लेना था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि,  कर्मचारियों के अंशदान को पूर्ववत 10 प्रतिशत किया जाये और पेंशन में वृद्धि करने का फैसला लेने कि सलाह दी ।