इन खूबसूरत Tourist Destinations का जरूर करें दीदार, स्पेशल बनाएं अपना वीकेंड

Tourist Destinations

Tourist Destinations : सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस वक्त में अधिकतर लोग घूमने फिरने का प्लान बनाते हैं। वीकेंड भी आ चुका है और अगर आप भी कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ही शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी देते हैं जहां जाकर आप शांति और सुकून महसूस करेंगे। यह जगह ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि यहां का स्वादिष्ट भोजन भी आपको खुश कर देने वाला है।

उत्तराखंड को वैसे भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर  इस इलाके में घूमने फिरने के लिए जाने वाले हैं तो हम आपको मुरादाबाद से कुछ ही दूरी पर स्थित बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी देते हैं। यहां पर आप आसानी से जाकर अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

रानीखेत

उत्तराखंड में मौजूद यह हिल स्टेशन बहुत ही खूबसूरत है। यहां का झूला देवी मंदिर बहुत प्रसिद्ध है जो दुर्गा माता का एक रूप है। यहां पर बने सीढ़ीदार बागों में फलों के कई पेड़ हैं और नंदा देवी की चोटियों की खूबसूरत नजारे यहां दिखाई देते हैं। ये जगह ऐतिहासिक महत्व से भी जुड़ी हुई है बताया जाता है कि महात्मा गांधी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यहां झोपड़ी बनाकर रहते थे जिसे गांधी कुटी के नाम से जाना जाता है।

Tourist Destinations

कालागढ़ टाइगर रिजर्व

उत्तराखंड में स्थित कालागढ़ टाइगर रिजर्व कॉर्बेट नेशनल पार्क का एक खूबसूरत हिस्सा है। यहां पर खूबसूरत वन्य जीव अभ्यारण मौजूद है जिसका दीदार करने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। 1974 में जिम कार्बेट पार्क की स्थापना करने के बाद इसके उत्तरी क्षेत्र का नाम कालागढ़ टाइगर रिजर्व दिया गया था।

Tourist Destinations

अल्मोड़ा

उत्तराखंड का अल्मोड़ा एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यहां पर हिमालय की विशाल श्रृंखला मौजूद है जो बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की खूबसूरत वादियां और शांत इलाका लोगों का मन मोह लेता है। खूबसूरती के साथ यह जगह खाने पीने की चीजों को लेकर भी फेमस है।

Tourist Destinations

मुक्तेश्वर

उत्तराखंड के नैनीताल में पड़ने वाला मुक्तेश्वर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। ये 2171 मीटर ऊंचाई पर कुमाऊं पहाड़ियों में स्थित है। इस जगह को मुक्तेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। ये काफी शांत जगह है और साल भर यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

Tourist Destinations

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews