अंडमान नहीं देखा तो मायूस ना हों, IRCTC का ये टूर प्लान आपके लिए है एक शानदार ऑप्शन

अंडमान नहीं देखा तो मायूस ना हों, IRCTC का ये टूर प्लान आपके लिए है एक शानदार ऑप्शन

IRCTC Andaman Tour : आप घूमने के शौक़ीन है और समुद्र आपकी पसंदीदा डेस्टिनेशन है तो IRCTC का ये टूर पैकेज आपके लिए एक बेहेतरीन ऑप्शन है। आईआरसीटीसी ने इस टूर का शेड्यूल जारी किया है, हम आपको इसकी डिटेल यहाँ दे रहे हैं जिससे यदि आप इस टूर में शामिल होना चाहें तो अपनी सीट रिजर्व करा लें ।

5 सितम्बर को मुंबई से उड़ान भरेगी फ्लाईट 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के इस टूर का नाम #WONDROUSANDAMAN है , ये एयर टूर 5 रात 6 दिन का है जो मुंबई से शुरू होगा , इसके लिए फ्लाईट 5 सितम्बर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।

इन खूबसूरत आइसलैंड का उठा सकेंगे आनंद  

टूर में पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर, हेवलोक आइसलैंड और नील आइसलैंड की खूबसूरती देखने को मिलेगी, पर्यटक यहाँ का आनंद उठा सकेंगे, जारी किये गए शेड्यूल के मुताबिक इसमें पोर्ट ब्लेयर में 3 रात, हेवलोक आइसलैंड में 1 रात और नील आइसलैंड में 1 रात रुकने के मौका मिलेगा।

इतना देना होगा प्रति व्यक्ति किराया 

यात्रियों को हवाई जहाज के कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी, इसमें यदि सिंगल वयस्क व्यक्ति यात्रा करता है तो उसे 69,300/- रुपये किराया देना होगा , दो वयस्क व्यक्ति  यात्रा करते हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति 55,500/- रुपये का टिकट देना होगा और यदि एक साथ तीन वयस्क व्यक्ति यात्रा करते हैं तो उनका टिकट 55,000/- रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से लगेगा।

टूर के दौरान ब्रेकफास्ट और डिनर बिलकुल मुफ्त 

यात्रियों को यात्रा के दौरान ब्रेक फ़ास्ट और डिनर की चिंता नहीं करना है वो इसी किराये में शामिल है। बच्चों का किराया अलग से लगेगा। इसलिए यदि आप भी इस टूर का हिस्सा बनना चाहते है आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाईट या फिर आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कीजिये और अपनी सीट रिजर्व कराइए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews