दिल्ली एनसीआर में भूकंप ने फिर फैलाई दहशत, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Delhi

Earthquake in Delhi : दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के कई इलाकों में आज यानी रविवार के दिन करीब 4 बजे के आसपास तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। एक बार फिर इस भूकंप के झटके ने लोगों के जहन में दहशत बैठा दी है। दरअसल, एक महीने में दूसरी बार तेज भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए हैं। कई लोग तो इसके दर की वजह से अपने घर और ऑफिस से बाहर निकल आए। हालांकि इस बार कोई जानमाल की हानि की सुचना सामने नहीं आई है।

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 15, 2023

जानकारी के मुताबिक, आज भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर सहित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 रही यह भूकंप 4:08 पर महसूस किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews