हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, 7 दिन में दूसरी बार हिली धरती

Earthquake In Delhi

मंडी, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ हिमाचल प्रदेश में जमकर बर्फबारी हो रही है वही दूसरी तरफ भूकंप(Earthquake In Himachal Pradesh) का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर आज बुधवार सुबह मंडी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है, हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन 7 दिन में दूसरी बार धरती के हिलने से लोगों में दशहत का माहौल है।

यह भी पढ़े.. MP School: छात्रों को बड़ी राहत, 1 पाली में आयोजित होंगी कक्षाएं, स्कूलों का समय बदला

मिली जानकारी के अनुसार, आज 22 दिसंबर 2021 बुधवार सुबह 6 बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर स्केल रही है। इस बार भूकंप की तीव्रता पिछले झटकों के मुकाबले ज्यादा रही है। हैरानी की बात ये है कि पिछले एख हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब धरती में कंपन देखा गया है। इस बार की तीव्रता पिछले की तुलना में ज्यादा तेज रही है। लोग दहशत के मारे घर से बाहर आ गए। गनिमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: आयोग ने जारी किए निर्देश, सीधे प्रस्ताव ना भेजें, मेडिकल बोर्ड गठित

इससे पहले प्रदेश के मंडी और शिमला में 24 नवंबर को 4 बार भूंकप आया था। अब दिसंबर में दूसरी बार भूकंप महसूस किया गया है, हालांकि दोनों 6 बार में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और ना ही कोई जनहानि हुई। इससे पहले मंडी जिले में 17 दिसंबर की रात को 11 बजकर 9 मिनट पर तीव्रता 2.9 रिक्टर स्कैल के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews