राजस्थान में फिर भूकंप के झटके किए गए महसूस, सिरोही में घरों से बाहर निकले लोग

9 अगस्त रात 9:03 पर राजस्थान के सिरोही में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। 2 दिन पहले ही राजस्थान के प्रतापगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ऐसे में भूकंप के ये झटके लोगों को और ज्यादा डरा रहे हैं।
राजस्थान में फिर भूकंप के झटके किए गए महसूस, सिरोही में घरों से बाहर निकले लोग

शनिवार रात 9:03 पर राजस्थान के सिरोही में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि दहशत के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। ये झटके माउंट आबू, गिरवर, आगरा भट्ट, मानपुर सहित और भी कई जगहों पर महसूस किए गए। हालांकि अब तक यह सामने नहीं आया है कि इस भूकंप की तीव्रता कितनी थी। गुरुशिखर, अचलगढ़, सालगांव, ओरिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों, आबूरोड और सिरोही के तंवर क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

आज आए भूकंप के झटके से अब तक जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। राजस्थान में लगातार भूकंप के छोटे झटके महसूस किए जा रहे हैं। 30 दिन पहले भी राजस्थान में भूकंप आया था, हालांकि उस दौरान भी कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई थी।

राजस्थान में आ रहे लगातार भूकंप के झटके

दरअसल, 30 दिन पहले राजस्थान के जयपुर, सीकर, झुंझुनू सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों में 10 सेकंड तक धरती हिली थी। इस भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में मिला था। मौसम केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई थी। इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं, 5 महीने पहले भी राजस्थान के बीकानेर में 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 फरवरी को बीकानेर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भी कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई थी। लेकिन छोटे भूकंप अक्सर बड़े भूकंप की चेतावनी देते हैं।

कैसे आता है भूकंप?

दरअसल भूकंप का आधार पृथ्वी की कोर या ऊपरी गर्म वायुमंडल से संबंधित होता है। दरअसल जब पृथ्वी की कोर में दबाव बढ़ने लग जाता है। जो भूकंप का कारण बन जाता है। वहीं भूकंप के कारण ज्योलिथोस्फियर का दबाव बढ़ता है, जिससे ऊपरी गर्म वायुमंडल में अचानक अपचय होता है और तापमान में विशेषता घटने लगती है। इससे पृथ्वी की स्थिरता के बल में असंतुलन होता है और हलचल मचने लगती है। इस हलचलें को ही हम भूकंप कहते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews