Hindi News

School Holiday 2025 : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
नवंबर महीने में पांच रविवार पड़ रहे है और कई स्कूलों में दूसरे व चौथे शनिवार को छुट्टी रहती हैं, ऐसे में छात्रों को अक्टूबर की तरह नवंबर में भी कई छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
School Holiday 2025 : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल,  मिलेगा लाभ

HOLIDAYS IN SCHOOL 2025 : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। अक्टूबर की तरह नवंबर में भी कई छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है। इसमें 5 रविवार के अलावा गुरुनानक जयंती व तेग बहादुर शहीदी दिवस शामिल है। एक नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के 25 वर्ष पूरे कर रहा है जिसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा,जिसके चलते प्रदेश में सभी स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे। 2 नवंबर को रविवार है, ऐसे में छात्रों को 2 छुट्टियों का लाभ मिलेगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में जगद्धात्री पूजा के अवसर पर 31 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। जम्मू संभाग में उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी स्कूल 2 नवंबर तक बंद है। 1 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अवकाश घोषित किया गया है।इस दौरान सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

नवंबर में पड़ेंगे कुल 5 संडे

इस बार नवंबर महीने 2025 में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं। इसमें 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 8 नवंबर को दूसरा शनिवार और 22 नवंबर को चौथा शनिवार है, उस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा है कुल मिलाकर इस महीने में करीब 10 दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा कुछ-कुछ राज्यों में तुलसी विवाह और देवउत्थान एकादशी की भी छुट्टी मिल सकती है।

नवंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

1 नवंबर : मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, हरियाणा स्थापना दिवस
2 नवंबर : रविवार
5 नवंबर : गुरु नानक देव जयंती
8 नवंबर : दूसरा शनिवार
9 नवंबर : रविवार
16 नवंबर : रविवार
23 नवंबर : चौथा शनिवार
23 नवंबर : रविवार
25 नवंबर : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
30 नवंबर : रविवार