कर्मचारियों के मानदेय में 4000 रुपए की वृद्धि, अधिसूचना जारी, नवंबर से लागू, दिसंबर में खाते में आएंगे 11000 तक रुपए

कर्मचारियों के मानदेय में 4000 रुपए की वृद्धि, अधिसूचना जारी, नवंबर से लागू, दिसंबर में खाते में आएंगे 11000 तक रुपए

Honorarium Hike, Employees Honorarium Hike : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके मानदेय और भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। अधिसूचना जारी करने के बाद अब कर्मियों को बढ़े हुए वेतन सहित भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

वेतन और अन्य भत्ते में वृद्धि

हरियाणा सरकार के ग्रामीण चौकीदारों के वेतन और अन्य भत्ते में वृद्धि की गई है । मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 31 अगस्त को हुई बैठक में मानदेय और भत्ते को बढ़ाने के मांग पर सहमति बनी थीहै जिसके बाद अब विकास और पंचायत विभाग द्वारा मासिक मानदेय में वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 1 नवंबर से लागू किया गया है।

अधिसूचना जारी होने के साथ ही ग्रामीण चौकीदारों को मासिक मानदेय 7000 से बढ़कर 11000 रुपए कर दिया गया है। साथ ही उनके वर्दी भत्ता 2500 से बढ़कर 4000 प्रति महीने करने का निर्णय लिया गया है। साइकिल भत्ता पहले की तरह 3500 रुपए ही मिलेगा लेकिन यह बता सेवा कल के दौरान एक बार उपलब्ध कराया जाता था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब हर 5 साल में साइकिल भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

अभी तक चौकीदारों को रिटायरमेंट पर कोई भी लाभ उपलब्ध नहीं कराया जाता था लेकिन बुधवार को जारी हुई अधिसूचना के तहत अब रिटायरमेंट पर 2 लाख रुपए एकमुश्त उपलब्ध कराए जाएंगे। मासिक मानदेय के अलावा सभी प्रकार की सुविधा अधिसूचना जारी होने की तिथि से लागू मानी जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews