
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्रंप को मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में शांति के लिए भी सराहा और कहा कि ट्रंप के प्रयासों से लाखों लोगों की जान बची। शरीफ ने इस साल ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया था।
पूर्व अमेरिकी राजदूत ने तंज कसा
इस पर पाकिस्तान के पूर्व अमेरिकी राजदूत हुसैन हक़्क़ानी ने तंज कसा कि शहबाज शरीफ अभी भी ट्रंप की चापलूसी के ‘ओलंपिक खेल’ में स्वर्ण पदक की दौड़ में सबसे आगे हैं। हक़्क़ानी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शशि थरूर ने क्या कहा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हक़्क़ानी के पोस्ट को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया। इससे पहले मिस्र में गाजा शिखर सम्मेलन में भी शरीफ ने ट्रंप की तारीफ की थी, जिस पर सोशल मीडिया पर उन्हें पाकिस्तानियों का अपमान करने का आरोप लगा था।
