इन Travel Destinations पर परिवार संग बिताएं अप्रैल की छुट्टियां, गर्मी में होगा ठंड का एहसास

travel destinations

Travel Destinations: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ छुट्टियां भी शुरू हो चुकी है। अप्रैल आते आते भारत में हर जगह गर्मी शुरू हो जाती है। गर्मी लगती है तो सबसे पहले घर में बच्चे खुश होते हैं क्योंकि उन्हें ढेर सारी मस्ती करने और घूमने करने का मौका मिल जाता है। बच्चों की छुट्टियों के बहाने पेरेंट्स भी अपने दिन भर के बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकाल कर कहीं ना कहीं घूमने का प्लान बना ही लेते हैं। अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं। तो आज हम आपको देश के कुछ शानदार जगह के बारे में बताते हैं। जहां अप्रैल में घूमने किसी जन्नत से काम नहीं होने वाला है।

अलेप्पी

अप्रैल में परिवार के साथ घूमने के लिए अलेप्पी बहुत ही खूबसूरत जगह है जो केरल में मौजूद है। अगर आप समुद्र के किनारे पसंद करते हैं और प्राकृतिक सुंदरता आपको अच्छी लगती है, तो यह जगह आपके लिए ही है। इस जगह की खूबसूरती दूर-दूर तक प्रसिद्ध है और इसे पूर्व का वेनिस भी बुलाया जाता है। यहां का बैक वाटर और बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर वेंबनाड झील है, जो बहुत ही खूबसूरत है और आप हाउसबोट का आनंद भी यहां उठा सकते हैं।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग भी घूमने के लिए एक बहुत शानदार जगह है। हिमालय के हसीन वादियों में मौजूद दिए हिल स्टेशन लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप ऊंचे ऊंचे पहाड़, झरने, घने जंगल और झील देखना चाहते हैं तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए। यहां पर टाइगर हिल, हैप्पी वैल और रॉक गार्डन जैसी शानदार जगह है।

शिमला

गर्मियों में घूमने के लिए शिमला बहुत ही खास जगह है। यहां पहुंच कर आपको जन्नत का एहसास होने वाला है। हिमाचल प्रदेश की यह जगह इतनी खूबसूरत है कि आपका यहां से वापस आने का मन नहीं करेगा। यह समुद्र तल से 2000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां पर जाखू हिल, जाखू मंदिर, कुफरी माल रोड, समर हिल जैसी शानदार जगह मौजूद है। एडवेंचर एक्टिविटी के शौकीनों के लिए भी यहां कई सारे एडवेंचर हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews