जाने माने भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

NARENDRA CHANCHAL

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट । मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल (Famous Bhajan singer Narendra Chanchal) का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दिल्ली (Delhi) के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में उनका इलाज चल रहा था और आज शुक्रवार दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। नरेंद्र चंचल का ‘चलो बुलावा आया है’ गीत बहुत चर्चित हुआ था।

यह भी पढ़े… West Bengal : ममता सरकार को एक और बड़ा झटका- राजीव बनर्जी का इस्तीफा

तूने मुझे बुलाया शेरावालिये औऱ चलो बुलावा आया है’ जैसे गीत से लोगों के दिलों पर नरेंद्र चंचल ने जमकर राज किया। भजनों के साथ ही चंचल ने हिन्दी फिल्मों में भी कई गीत गाए हैं। पंजाब (Punjab) समेत समूचे उत्तर भारत (North India) में उनकी ख्याति देखने को मिलती है। अमृतसर (Amritsar) में जन्मे तथा जालंधर (Jalandhar)  को अपनी कर्मभूमि मानने वाले नरेंद्र चंचल के निधन से शहर के धार्मिक स्थलों में भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़े… प्रदेश के युवाओं को सीएम शिवराज का बड़ा तोहफा, 18 महीने में पूरा होगा लक्ष्य

सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हर वर्ष नवरात्रि के दिनों में हाजिरी लगवाने आते थे। श्री देवी तालाब मंदिर के जागरण के बाद उनका कैरियर बुलंदियों पर पहुंचा था।चंचल बचपन से अपनी मां कैलाशवती को मातारानी के भजन गाते सुनते थे और उन्हीं भजनों को सुनकर वे संगीत की ओर आकर्षित हुए। नरेंद्र चंचल की पहली गुरु उनकी मां थीं, इसके बाद चंचल ने प्रेम त्रिखा से संगीत सीखा और फर फिर खुद भी भजन गाते चले गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews