West Bengal : ममता सरकार को एक और बड़ा झटका- राजीव बनर्जी का इस्तीफा

mamta sarkar

कोलकत्ता, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (West Bengal) से बड़ी खबर मिल रही है। विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले ममता सरकार (Mamata Government) को एक और बड़ा झटका लगा है।अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की कैबिनेट (Mamta Cabinet) से वन मंत्री राजीव बनर्जी (Forest Minister Rajiv Banerjee) ने अपने पद से इस्तीफा (Resign) दे दिया है। इस्तीफे की खबर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) मे हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े… MP : बेरोजगार युवाओं को शिवराज सरकार का तोहफा, ऐसे मिलेगा लाभ

थोड़ी देर में राजीव (Cabinet Minister) राजभवन (Raj Bhavan) जाकर राज्यपाल (West Bengal Governor) को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला (Lakshmi Ratan Shukla) और राज्य के परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने इस्तीफा दे दिया था। अधिकारी तो पार्टी छोड़ BJP में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव से पहले TMC के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। राजीव के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब  भारतीय जनता पार्टी (BJP)  में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बता दे कि 294 सदस्यी बंगाल विधानसभा के चुनाव (Bengal Assembly Elections) इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले हैं। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जन्म जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कोलकाता (Kolkata) आएंगे।वही BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) 30 और 31 जनवरी को बंगाल दौरे पर जा रहे हैं, ऐसे माना जा रहा है कि इस दौरान राजीव  BJP का दामन थाम सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।लेकिन चुनाव के पहले इन दोनों दिग्गजों के दौरे महत्वपूर्ण माने जा रहे है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews