Rajasthan Street Food: बहुत प्रसिद्ध है राजस्थान का ये स्ट्रीट फूड, सिर्फ 15 रुपए में लिया जा सकता है जायकेदार डिश का आनंद

Rajasthan Street Food

Rajasthan Street Food Shop: भारत का राजस्थान अपने टूरिस्ट स्पॉट्स के लिए बहुत फेमस है। यहां घूमने फिरने के लिए कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐतिहासिक स्थलों के अलावा राजस्थान अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से भी सभी का दिल लुभाता है।

वैसे तो यहां पर कई सारे स्वादिष्ट व्यंजनों की बहार देखने को मिलती है लेकिन कचौरी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध डिश है। जयपुर में मिलने वाली स्पेशल कचौरी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। लेकिन आज हम आपको राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर के सबसे प्रसिद्ध और शानदार स्ट्रीट फूड की जानकारी देते हैं।

कचौरी है Rajasthan Street Food

खूबसूरत झील और ऐतिहासिक महलों और स्थलों से घिरा हुआ उदयपुर पूर्व का वेनिस और झीलों की नगरी के नाम से भी प्रसिद्ध है। जब आप यहां पर पहुंचेंगे तो आपको मसाला भरकर डीप फ्राई करी हुई कुरकुरे स्नैक की तरह परोसी जाने वाली कचौरी हर गली नुक्कड़ में मिल जाएगी। कचोरी में ना सिर्फ दाल बल्कि प्याज, आलू और दही जैसी चीजों की भी स्टफिंग की जाने लगी है।

शानदार चटनी के साथ परोसे जाने वाला यह स्नैक आपको उदयपुर की हर गली में मिल जाएगा और यह ज्यादा महंगा भी नहीं है। अगर आप उदयपुर घूमने के लिए गए हैं और यहां के इस खास स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने के लिए सबसे बेस्ट जगह की तलाश कर रहे हैं तो आपकी ये तलाश हम पूरी कर देते हैं।

Rajasthan Street Food

जब आप उदयपुर के पुराने शहर की गलियों में पहुंचेंगे तो यहां मौजूद जगदीश मंदिर रोड पर श्रीनाथ रेस्टोरेंट और श्रीनाथ कचौरी के नाम से फेमस एक दुकान है। यहां पर सिर्फ 15 रुपए में आप लाजवाब कचौरी का स्वाद चख सकते हैं। इसका टेस्ट इतना लाजवाब है कि खाने के साथ आप इसे पैक करवा कर ले जाना बिल्कुल नहीं भूलेंगे और जब भी उदयपुर आएंगे आपके कदम खुद ब खुद दुकान की ओर खींचे चले आएंगे।

1905 से चल रही है दुकान

श्रीनाथजी रेस्टोरेंट सन 1905 से चलाया जा रहा है। दुकान के संचालक देवेंद्र खत्री है और जानकारी के मुताबिक इस दुकान को उनके दादाजी संचालित किया करते थे तब यह पूरे इलाके में दूध और दही के लिए बहुत फेमस थी। दादा के बाद पिता ने इस दुकान की बागडोर अपने हाथों में ली।

1983 में पिताजी के गुजर जाने के बाद इस दुकान को किराए पर चढ़ा दिया गया। लेकिन 2 अक्टूबर 1997 में उन्होंने इस दुकान पर कचौरी बनाकर बेचना शुरू किया। तब से लेकर आज तक वह इस दुकान पर स्वादिष्ट कचौरी के साथ समोसे, खमण, गुलाब जामुन, पोहा, नमकीन और अन्य मिठाइयां ग्राहकों को उपलब्ध करवा रहे हैं।

खास है श्रीनाथ रेस्टोरेंट की कचौरी

इस रेस्टोरेंट में जब राजस्थान का फेमस स्ट्रीट फूड कचौरी तैयार की जाती है तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। स्टफिंग में इस्तेमाल किया जाने वाला बेसन और दाल को मात्रा को बिल्कुल सही और बराबर रखा जाता है।

इसमें 70% प्रतिशत दाल और 30% बेसन की स्टफिंग तैयार की जाती है। सभी मसाले अच्छी क्वालिटी के होते हैं और हींग, कस्तूरी मैथी जैसी चीजें इसके स्वाद को ज्यादा स्वादिष्ट बना देती है।

तो छुट्टियों के इस सीजन में अगर आप भी झीलों की नगरी उदयपुर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के रमणीय स्थलों की सैर करने के साथ इस स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूलें। इस रेस्टोरेंट पर मिलने वाली कचौरी के साथ यहां मौजूद अन्य स्वादिष्ट व्यंजन भी अपने स्वाद से आपका दिल जरूर जीत लेंगे। ये स्थानीय लोगों की पसंद तो है ही लेकिन यदि आप पर्यटक हैं तो यहां से लौटने के बाद भी ये जायका आपको याद रहने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews