नेशनल हाईवे पर सफर करना पड़ सकता है महंगा, FASTag Annual Pass की कीमत में होने वाली है वृद्धि

Fastag की मदद से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करना आसान हो गया है। सरकार द्वारा एनुअल पास की सुविधा पिछले साल ही शुरू की गई थी। अब इसकी फीस में बदलाव लाने की तैयारी की जा रही है।
FASTag Annual Pass

नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर बिना किसी रूकावट के सफर किया जा सके इसके लिए फास्टैग की सुविधा को शुरू किया गया है। लेकिन अब लग रहा है कि यह सफर करना महंगा हो सकता है। दरअसल सरकार की तरफ से एनुअल पास की कीमतों को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

अगर आप भी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते रहते हैं, तो आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि आखिरकार यह कीमत कब से लागू की जा सकती है और सफर कितना महंगा हो सकता है, चलिए जान लेते हैं।

महंगा हो सकता है एनुअल पास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Fastag का एनुअल पास महंगा किया जाने की तैयारी चल रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की तरफ से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एनुअल पास की फीस में बदलाव किया गया है। नई फीस 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रही है।

कितनी हो सकती है फीस

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे फीस रूल्स 2008 के तहत की गई इस वृद्धि के बाद अब एनुअल पास की कीमत 3075 रुपए कर दी गई है जो पहले 3000 रुपए हुआ करती थी। एनुअल पास का उपयोग गैर व्यावसायिक निजी वाहन करते हैं जिनमें जीप, कार और वैन शामिल है।

क्या है इसके फायदे

फास्टैग एनुअल पास की सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अक्सर नेशनल हाईवे का सफर करते हैं। इन लोगों को बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा और साल भर के लिए एक ही बार में फीस दी जा सकेगी। इस पास की वैधता 1 साल की होती है या फिर 200 टोल पार करने तक यह वैध रहता है। इसका इस्तेमाल नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर लगभग 1150 टोल प्लाजा पर किया जा सकता है।

कैसे कर सकेंगे फिर से एक्टिव

जैसे ही फास्टैग के जरिए आपके 200 चक्कर पूरे होते हैं इसकी वैधता खत्म हो जाएगी। यह वापस से पे-पर यूज मोड पर आ जाएगा। अगर आप चाहते हैं कि यह साल भर के लिए फिर से एक्टिव हो जाए तो उसका तरीका बहुत आसान है। इसके लिए आपको राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप या फिर NHAI की वेबसाइट के जरिए अपना भुगतान करना होगा। भुगतान करने के 2 घंटे के अंदर ये एक्टिवेट हो जाता है।

कहां नहीं करेगा काम

फास्टैग की ये सुविधा केंद्र सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित टोल प्लाजा पर ही उपलब्ध है। राज्य सरकार या फिर अन्य एजेंसियों द्वारा लगाए गए टोल पर सामान्य कटौती करवानी होगी। बता दें कि सरकार ने 15 अगस्त 2025 को एनुअल पास के सुविधा शुरू की थी। अब तक लाखों लोग इसका फायदा उठा चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews