
Delhi Police : महिला सब-इंस्पेक्टर ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे उसके पति से बचाया जाए। एसआई का कहना है कि उसका पति उसे मारता पीटता है और दुर्व्यवहार करता है। इसे लेकर उसने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। ये मामला सामने आने के बाद महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
डोली तेवथिया (Doli Tevathia) नाम की ये युवती दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (Delhi Police sub-inspector) है। उन्होने ट्वीट करते हुए कहा है कि उसका वकील पति तरुण डबास उनके साथ मार-पीट करता है। इस समय वो मातृत्व अवकाश पर है और अपने मायके में रह रही हैं। जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स अपनी काली SUV से आता है और घर के बाहर खड़ी कार को टक्कर मारता है। इसके बाद जब डोली घर से बाहर आती हैं और उससे इस बारे में बात करती है तो वो उसके साथ धक्कामुक्की करता है और धमकाता है। वो उसकी मां के साथ भी बत्तमीज़ी और हाथापाई करना दिख रहा है। आरोपी डोली को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
इस मामले में डोली का कहना है कि उसका पति तरुण अरसे से उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार करता आ रहा है। वो एक वकील है और कहता है उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। उन्होने और उनके परिवार ने आरोपी के खिलाफ अब तक पुलिस में तीन शिकायतें दर्ज कराई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और वो अब भी खुला घूम रहा है। ये मामला सामने आने के बाद डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है और ट्विटर पर मदद मांगने को मजबूर है। आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इधर पीड़िता और उनके भाई सुमित कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने, गलत तरीके से रोकने, शरारत करने (नुकसान पहुंचाने) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
https://twitter.com/TevathiaDoli/status/1602216714678468608?s=20&t=O4eCD8PlnWaxSgORT2JmIQ
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

