
Mahakumbh 2025: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास व्यवस्था करने वाली है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भोपाल में तैयार की गईं फायर फाइटिंग बोट प्रयागराज रवाना होगी। फायर सेफ्टी के लिहाज से ये बोट महाकुंभ के दौरान घाटों पर तैनात की जाएगी।
वॉटर बोट निर्माता राजेन्द्र गिरी गोस्वामी ने कहा कि, “लाखों श्रद्धालु महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम दीपदान करते हैं । भीड़ में आग की घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी आपातकालीन स्थिति में घाटों तक फायर ब्रिगेड न पहुँचने की परेशानी के लिहाज से ये बोट काम करेंगी। घाट पर 6 बोटें तैयार की जाएगी। भोपाल के अटल आप उड़ा घाट पर वोट की फाइनल टेस्टिंग की गई। उसके बाद एक व्हाट फॉर आजाद रात के लिए रवाना किया जा रहा है।”
[dgv_vimeo_video id=”1043244485″]
फायर फाइटिंग बोट की खासियत (Mahakumbh Fire Fighting Boat)
यह भारत का पहला फायर फाइटिंग बोट है, जिसका निर्माण भोपाल में हुआ है। इसे महाकुंभ के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किया जाएगा। बोट पर यूपी अग्निशमन एवं आपात सेवा लिखा गया है। इसमें में 6-8 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यह डीजल आधारित मोटर से लैस है, जो नोजल से गंगा यमुना का पानी आग लगने की आपात स्थिति में फैकेगा। बोट पर सायरन सिस्टम भी लगाया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”1043244851″]
[dgv_vimeo_video id=”1043244951″]
13 जनवरी से शुरू होगा महाकुंभ मेला (Prayagraj Mahakumbh)
प्रयागराज महाकुंभ आस्था और श्रद्धा का प्रतीक हैं। हिंदुओं के लिए यह मेला खास महत्व रखता है। 13 जनवरी से त्रिवेणी संगम पर इसकी शुरुआत होगी। इसमें 40 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। योगी सरकार महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी कर रही है। आईआरसीटीसी टेंट सिटी बनाया गया है, बुकिंग जारी है। अन्न भंडार व्यवस्था की घोषणा भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने की है। भव्य ड्रोन शो का आयोजन भी होगा।

