पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, उपचुनाव में किया था प्रचार

mp corona

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश (India) में नेताओं पर कोरोना का कहर तेजी से बरप रहा है। आए दिन मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और कई दिग्गज नेता कोरोना की चपेट में आ रहे है। अब कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी भी करोना संक्रमित (Corona Positive) पाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है और संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट (Corona Test) करवाने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के इन जिलों में बढ़ाया गया 26 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, सख्ती की तैयारी

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने ट्वीट करके लिखा है कि मेरी कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉॅजिटिव आयी है। मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूँ जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी अपना परीक्षण करायें और खुद को आइसोलेट कर लें। वे पिछले 10 दिनों से मास्की और बासावाकल्याण सीट पर होने वाले उपचुनाव (By-election) के लिए चुनाव अभियान में व्यस्त थे।

यह भी पढ़े.. MP College Exam 2021: उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, ओपन बुक प्रणाली से होगी UG-PG की परीक्षाएं

बता दे कि पिछले 24 घंटे में देश 2,34,692 नए मामले सामने आए हैं और 1341 लोगों की मौत हुई है।नए रिपोर्ट किए गए मामलों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सबसे आगे है।अबतक 1,45,26,609 लोग संक्रमित हो चुके है और 1,75,649 की मौत हो चुकी है। वही वर्तमान में 16,79,740 एक्टिव केस है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews