पूर्व सांसद ने Rahul Gandhi के कुंवारेपन पर की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने जताया विरोध

पूर्व सांसद ने Rahul Gandhi के कुंवारेपन पर की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने जताया विरोध

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केरल के पूर्व सांसद ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ‘कुंवारेपन’ पर विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी है। लेफ्ट समर्थित पूर्व सांसद जोएस जॉर्ज (Joyce George) ने एक प्रचार के दौरान राहुल गांधी को लेकर जिस तरह की बातें की, उसके बाद अब कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं लेफ्ट ने इस बयान के खुद को किनारे कर लिया है।

ये भी देखिये दमोह उपचुनाव: राहुल लोधी ने भरा नामांकन, सीएम रहे मौजूद, चुनाव से पहले किया बड़ा दावा

इडुक्की के पूर्व सांसद जोएस जॉर्ज ने लेफ्ट प्रत्याशी एमएम मणि (MM Mani) के लिए होने वाले चुनावी प्रचार में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर ये टिप्पणी की जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जॉर्ज कर रहे हैं कि “जो सिर्फ लड़कियों के कॉलेज जाता है, लड़कियों को मुड़ना व घूमना सिखाता है उसके पास जाकर मुड़ना घूमना नहीं है। वो कुंवारा है।” इस रैली में एमएम मणि भी मौजूद थे और उनकी मौजूदगी में जॉर्ज ने यहां कई और आपत्तिजनक बातें कही। एमएम मणि उदमबनचोला सीट से प्रत्याशी हैं। उनके सामने ही जोएस जॉर्ज ने राहुल गांधी के सेंट टेरेसा कॉलेज पहुंचने और वहां छात्राओं के साथ उनके संवाद को लेकर टिप्पणी की।

इसे लेकर केरल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रमेश चेन्नीथला ने कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि ये बयान बेहद निंदनीय है। चेन्नीथला ने कहा कि CPM इस बात से बौखला गई है कि लाखों लोग राहुल गांधी के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने भी इस बयान पर ट्वीट कर कड़ा विरोध जताया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews