बिहार में ओवैसी को झटका, 5 में से चार विधायक आरजेडी में शामिल

बिहार में ओवैसी को झटका, 5 में से चार विधायक आरजेडी में शामिल

पटना, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र में जारी भीषण राजनीतिक संग्राम के बीच अब बिहार की राजनीति पर भी सियासी बदल छाने लगे है। बिहार में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी को बहुत बड़ा झटका लगा है, जहां AIMIM के चार विधायकों ने ओवैसी को छोड़कर राजद (RJD) का दामन थामने का फैसला किया है। बिहार में AIMIM के कुल पांच विधायक हैं।

इस बात की पुष्टि खुद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी की है।

इसे भी पढ़े … अमूल और मदर डेरी को सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले बुधवार को अचानक तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के कमरे में AIMIM के 4 विधायकों से मुलाकात की थी। पार्टी के जो विधायक राजद में शामिल हो रहे हैं उनके नाम कोचाधामन सीट से विधायक मुहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट से विधायक शाहनबाज आलम, बायसी से विधायक रुकनुद्दीन अहमद, बहादुरगंज से विधायक अनजार नईमी है। इसमें जो एक नाम बचा है वो अख्तरुल इमान का है, जो अमौर सीट से विधायक है।

खबर अपडेट की जा रही है …

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews